Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

सोहाणा अस्पताल द्वारा कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर विशेष अभियान; पूरा फरवरी महीना विशेषज्ञों की सलाह मिलेगी बिल्कुल मुफ्त

चार दिवसीय मुख्य मैमोग्राफी कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

Health, Sohana Hospital, Gurmeet Singh, Cancer Awareness Month, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 03 Feb 2026

Last updated on: Feb 04, 2026, 15:21 IST

मानवता की सेवा में समर्पित सोहाणा अस्पताल, मोहाली द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य के लिए लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत फरवरी के 'कैंसर जागरूकता माह' के अवसर पर अस्पताल द्वारा एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। 

इस पहल के तहत 1 फरवरी से 28 फरवरी तक पूरा महीना कैंसर विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त परामर्श और 'सेकंड ओपिनियन' (दूसरी राय) की सुविधा मुफ्त दी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य कैंसर की जल्द पहचान करना और लोगों को सुलभ इलाज मुहैया कराना है।

अस्पताल ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए 2 से 4 फरवरी तक एक विशेष मुफ्त मैमोग्राफी कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में महिलाओं को स्तन कैंसर (ब्रेस्ट कैंसर) के प्रति जागरूक किया गया और अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से स्क्रीनिंग की गई। 

बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ऑन्कोलॉजी, डॉ. गौतम गोयल ने कहा, "अक्सर लोग डर के कारण जांच में देरी कर देते हैं, जो खतरनाक हो सकता है। 

यदि कैंसर का पता शुरुआती चरण में चल जाए, तो यह पूरी तरह से इलाज योग्य है। सही समय पर की गई जांच लाखों जानें बचा सकती है।" अस्पताल के ट्रस्ट सचिव गुरमीत सिंह ने अस्पताल की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सोहाणा अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि मरीजों में जीने की उम्मीद पैदा करना है। 

उन्होंने बताया कि अब तक हजारों मरीज यहां से सफल इलाज करा चुके हैं और 25,000 से अधिक कैंसर सर्वाइवर आज एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। सोहाणा अस्पताल आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ कैंसर के खिलाफ जंग में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

 

Tags: Health , Sohana Hospital , Gurmeet Singh , Cancer Awareness Month , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD