Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एनडीसी अधिकारियों ने यूटी चंडीगढ़ सचिवालय में मुख्य सचिव से भेंट की

H Rajesh Prasad, Chief Secretary, Chief Secretary Chandigarh, UT Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Feb 2026

Last updated on: Feb 04, 2026, 12:28 IST

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (नेशनल डिफेन्स कॉलेज–एनडीसी), नई दिल्ली के 66वें पाठ्यक्रम के अधिकारियों ने आज अपने अध्ययन दौरे के तहत यूटी चंडीगढ़ सचिवालय, सेक्टर-9 में यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एनडीसी के फैकल्टी-इन-चार्ज, रियर एडमिरल संदीप सिंह संधू ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय की भूमिका और उद्देश्य के बारे में जानकारी दी तथा 66वें एनडीसी पाठ्यक्रम के अधिकारियों का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि 46 सप्ताह का यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामरिक अध्ययन पर केंद्रित है, जिसे विभिन्न विषयगत मॉड्यूल्स के माध्यम से संचालित किया जाता है। 

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि अध्ययन दौरा पाठ्यक्रम का अभिन्न हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को भारत की प्रशासनिक एवं विकासात्मक संरचना की व्यापक समझ प्रदान करना है। यूटी चंडीगढ़ के वित्त सचिव श्री दिप्रावा लाकड़ा ने आगंतुक अधिकारियों के समक्ष चंडीगढ़ के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य, प्रशासनिक ढांचे तथा विकासात्मक स्वरूप पर संक्षिप्त प्रस्तुति दी।

संवाद के दौरान मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ के विभिन्न प्रशासनिक पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय की उस महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया, जिसके माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा, सामरिक योजना एवं सार्वजनिक नीति के क्षेत्र में नेतृत्वकारी दायित्वों के लिए तैयार किया जाता है, विशेष रूप से नागरिक-सैन्य समन्वय के माध्यम से। 

इस दौरान मुख्य सचिव एवं चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने यूटी चंडीगढ़ से संबंधित आगंतुक प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रश्नों का स्पष्टीकरण दिया। इस अवसर पर भारत सहित मित्र देशों—बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, मलेशिया एवं नेपाल—के अधिकारियों ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय में अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अनुभव भी साझा किए।

 

Tags: H Rajesh Prasad , Chief Secretary , Chief Secretary Chandigarh , UT Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD