Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कद्दू का रायता : भाग्यश्री ने शेयर की गट हेल्थ के लिए खास रेसिपी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Bhagyashree
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Feb 2026

Last updated on: Feb 04, 2026, 11:54 IST

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री अपनी सकारात्मक सोच और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने पर जोर देती हैं। वह न सिर्फ खुद फिटनेस और अच्छे खान-पान का ध्यान रखती हैं, बल्कि फैंस के साथ भी ऐसी टिप्स शेयर करती रहती हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपनाई जा सकें। अभिनेत्री ने मंगलवार को ऐसी हेल्दी टिप इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को शेयर की। 

अभिनेत्री ने कद्दू के रायते की न सिर्फ रेसिपी शेयर की, बल्कि इसके फायदे भी बताए। अभिनेत्री ने बताया, "कद्दू का रायता एक ऐसी आसान रेसिपी है जो गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करती है, बल्कि यह पेट को ठंडक भी पहुंचाता है और साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसी के साथ ही, अभिनेत्री ने इसके कुछ फायदे भी बताए। 

उन्होंने कहा, "दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो खाने को अच्छे से पचाने में मदद करते हैं, जबकि प्याज पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कद्दू पेट को ठंडक पहुंचाता है और सूजन कम करने में सहायक होता है और इसमें सरसों का तड़का स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अभिनेत्री ने वीडियो में बताया कि रायता बनाना बहुत आसान है।

इसे ज्वार की रोटी के साथ खा सकते हैं। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर लिखा, "इस स्वादिष्ट डिश के साथ अपनी गट हेल्थ को बेहतर बनाइए। इसे बनाना बहुत आसान है और ज्वार की रोटी के साथ खाने में बेहद लाजवाब लगती है। यह धीरे-धीरे मेरे पसंदीदा कम्फर्ट फूड्स में से एक बन गई है। इस रेसिपी को जरूर ट्राय करें और बताइए कि आपको कैसी लगी।"

अभिनेत्री का पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन में रायते की तारीफ कर रहे हैं, और कई लोगों ने कमेंट करके बताया कि वे भी इसे जल्द ट्राय करेंगे। भले ही भाग्यश्री का फिल्मी सफर कम रहा हो, लेकिन वे फैंस के बीच अपनी खास मौजूदगी रखती हैं और अक्सर ऐसे हेल्दी टिप्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Bhagyashree

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD