Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमेरिका के मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष का बहिष्कार, नेता सदन जेपी नड्डा ने बताया गैर-राष्ट्रवादी व्यवहार

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 16:30 IST

अमेरिका के साथ समझौते की जानकारी को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्ष ने कहा कि यह जो समझौता हुआ है, इसकी जानकारी वाशिंगटन से आ रही है। विपक्ष ने नारेबाजी के बाद सदन का बहिष्कार किया। वहीं, नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस व विपक्ष का यह व्यवहार एक तरह से गैर राष्ट्रवादी व्यवहार है। 

इन्हें देश से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एंटी नेशनल है। दरअसल, अमेरिका के साथ हुई डील का मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में उठाया गया। विपक्ष ने इस विषय को लेकर हंगामा किया। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा कि यह जो समझौता हुआ है, उसके बारे में हमें वाशिंगटन से जानकारी मिल रही है।

उन्होंने इस स्थिति पर प्रश्न उठाया और कहा कि यह क्या हो रहा है। विपक्ष का कहना था कि सरकार द्वारा इस बारे में जानकारी नहीं दी गई, जबकि अमेरिका ने इसको लेकर जानकारी सार्वजनिक की है। वहीं, राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने इसके जवाब में कहा, "कल (सोमवार) देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने टैरिफ के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया। 

उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में, एक सच्चे दोस्त के बारे में भी पोस्ट में चर्चा की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने जवाब देते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने भारत व अमेरिका के ट्रेड के बारे में, जो भारत और अमेरिका के संबंध हैं, उसकी चर्चा की है।" राज्यसभा में बोलते हुए नड्डा ने कहा कि सरकार पूरी ट्रेड डील के बारे में राज्यसभा को जानकारी देगी।

इस संबंध में संबंधित विभाग के मंत्री सदन को जानकारी देंगे। उन्होंने विपक्ष के हंगामे को लोकतंत्र के लिए काफी घातक बताया। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष का यह व्यवहार गैर जिम्मेदाराना है। हम विपक्ष के प्रत्येक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। यह विपक्ष की हताशा है, जिस कारण वे इस प्रकार शोर-शराबा कर रहे हैं।

हालांकि, विपक्ष जेपी नड्डा के बयान से संतुष्ट नहीं हुआ और नारेबाजी-हंगामे के बीच सदन का बहिष्कार किया। वहीं, जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगियों का व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। इन्हें न देश के विकास में कोई रुचि है, न ही व्यापार के विकास को लेकर कोई रुचि है। ये केवल हर विषय पर राजनीति करना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि पहले यह कहते रहे कि ट्रंप का जवाब दीजिए, 50 प्रतिशत टैरिफ लग गया है। 

आज जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने सूमोटो स्टेटमेंट पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री की तारीफ की और कहा कि मैं उनका सच्चा दोस्त हूं। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी उनकी तरह एक मजबूत नेता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार किसी भी बात पर चर्चा करने से पीछे नहीं हटती है। मैंने आज भी विपक्ष को कहा कि सरकार आज ही इस पूरे विषय पर सदन में जानकारी देगी। 

विपक्ष ने ‘जी राम जी’ पर चर्चा की, हमने उस पर चर्चा की और एसआईआर पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप देश में एक वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं कि सरकार कुछ छुपा रही है, सरकार चर्चा नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष का यह बहुत गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है। विपक्ष का यह एक तरह से गैर राष्ट्रवादी व्यवहार है। इन्हें देश से कुछ लेना-देना नहीं है, यह एंटी नेशनल है।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD