Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

बजट 2026–27: पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में रेलवे विकास को नई गति

पंजाब को रेलवे बजट में ₹5,673 करोड़ का आवंटन

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party, Ravneet Singh Bittu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 02 Feb 2026

Last updated on: Feb 03, 2026, 12:14 IST

केंद्रीय रेलवे, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू की उपस्थिति में आज एक वर्चुअल बैठक के माध्यम से रेलवे बजट 2026–27 के अंतर्गत पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए किए गए राज्यवार आवंटन और प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी साझा की। बैठक में इन राज्यों में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए किए जा रहे अभूतपूर्व निवेश पर विशेष जोर दिया गया।

रेल मंत्री ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026–27 में भारतीय रेल के लिए रिकॉर्ड 2.93 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आवंटन का मुख्य फोकस उच्च-गति कनेक्टिविटी, माल ढुलाई क्षमता के विस्तार और यात्रियों की सुरक्षा पर है।

श्री वैष्णव ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में पंजाब को रेलवे बजट में रिकॉर्ड 5,673 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, जो यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान औसत आवंटन की तुलना में लगभग 25 गुना अधिक है। उन्होंने बताया कि राज्य में रेलवे से जुड़े 26,382 करोड़ रुपए के कार्य प्रगति पर हैं।

अमृत स्टेशन योजना के तहत 30 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण/पुनर्विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही पंजाब ने 100 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण हासिल कर लिया है, जिससे परिचालन दक्षता, कनेक्टिविटी और पर्यावरणीय स्थिरता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। रेल मंत्री ने बताया कि हरियाणा को रेलवे बजट में रिकॉर्ड 3,566 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। 

राज्य में 12,000 करोड़ रुपए की रेलवे परियोजनाएं विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा हो चुका है तथा 34 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है। वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत से राज्य में यात्रियों की सुविधा और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार हुआ है।

एक प्रश्न के उत्तर में श्री वैष्णव ने बताया कि हरियाणा में हाइड्रोजन ट्रेन की टेस्टिंग और संबंधित कार्य जारी है और उन्होंने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन का उद्घाटन हरियाणा में किया जाएगा। चंडीगढ़ के संबंध में रेल मंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से चल रहा है। 

अब तक लगभग दो वर्षों का कार्य पूरा हो चुका है और शेष तीन वर्षों में कार्य पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चंडीगढ़ में पूरी तरह एक नया और आधुनिक रेलवे स्टेशन निर्मित किया जा रहा है। श्री वैष्णव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को 2,911 करोड़ रुपए का रेलवे बजट आवंटन दिया गया है और राज्य में 17,700 करोड़ रुपए की रेलवे परियोजनाएं विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं। 

उन्होंने कहा कि कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, हालांकि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कुछ प्रतिबद्धताओं को पूरा न करने के कारण कुछ परियोजनाओं में देरी हुई है। रेल मंत्री ने हिमाचल प्रदेश सरकार से रेलवे परियोजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए सहयोग की अपील की।

रेल मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के लिए 1,086 करोड़ रुपए का रेलवे बजट आवंटन किया गया है, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी और विकास को और बल मिलेगा। बैठक के अंत में श्री वैष्णव ने दोहराया कि केंद्र सरकार का लक्ष्य भारतीय रेलवे को तेज, सुरक्षित, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन प्रणाली के रूप में विकसित करना है। 

उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड बजट आवंटन और नई परियोजनाओं के माध्यम से रेलवे राष्ट्रीय विकास और ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। अंबाला स्थित उत्तर रेलवे मंडल प्रबंधक के कार्यालय में आयोजित वर्चुअली कांफ्रेंस में जुड़े पत्रकारों के साथ अंबाला मंडल रेल प्रबंधक श्री विनोद भाटिया और श्री नवीन कुमार झा, सीनियर डीसीएम भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party , Ravneet Singh Bittu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD