Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

फायरिंग के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी, सामने आई अहम जानकारी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Rohit Shetty
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Feb 2026

Last updated on: Feb 02, 2026, 18:05 IST

फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, जिस वक्त फायरिंग हुई थी, उस समय रोहित शेट्टी घर पर ही मौजूद थे। फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना में वह घर पर मौजूद थे, लेकिन संयोग से सुरक्षित रहे। 

घटना के समय रोहित अपनी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर आराम कर रहे थे। जब बाहर से गोलियां चलीं, तब वह घर के अंदर ही थे। इस दौरान उन्हें कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, शुरुआत में सिक्योरिटी गार्ड को लगा कि बाहर तेज पटाखे फूट रहे हैं। लेकिन सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद साफ हो गया कि अज्ञात हमलावरों ने रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर फायरिंग की थी। 

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई, हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई। मुंबई पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। क्राइम ब्रांच ने तुरंत जांच शुरू की और 12 से ज्यादा स्पेशल टीमों का गठन किया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए। मामले को लेकर रोहित शेट्टी का बयान शनिवार को दर्ज कर लिया गया। 

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और जांच पर पूरा भरोसा है। वहीं, जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी खुफिया जानकारी और स्थानीय सूत्रों की मदद से पुलिस पुणे तक पहुंची। पुणे से पांच संदिग्धों को डिटेन किया गया, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चार आरोपियों के नाम आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19 वर्ष), सिद्धार्थ दीपक (20 वर्ष), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18 वर्ष), स्वप्नील बंडू (23 वर्ष) है।

घटना के बाद रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस जांच के कई एंगल से काम कर रही है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Rohit Shetty

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD