Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

'शिवानी शिवाजी रॉय' बनकर छाईं रानी मुखर्जी, पहले भी निभा चुकी हैं दमदार-सशक्त किरदार

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Rani Mukerji
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Jan 2026

Last updated on: Feb 02, 2026, 11:07 IST

अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग करियर के 30 साल पूरे कर लिए हैं। उनकी फ्रेंचाइजी 'मर्दानी 3' हाल ही में रिलीज हुई है, जिसमें कहानी के साथ ही उनके सशक्त किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। इस किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा है। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है, बल्कि रानी पहले भी कई मजबूत और प्रेरणादायक रोल का चुनाव कर चुकी हैं।

रानी मुखर्जी के अभिनय करियर की शुरुआत से लेकर अब तक के सफर में कई दमदार किरदार शामिल हैं, जिन्होंने पर्दे पर गहरी छाप छोड़ी है। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे फिल्म में रानी ने देबिका चटर्जी का किरदार निभाया, जो अपने बच्चों को वापस लाने के लिए नॉर्वे सरकार से लड़ती है और उसे जीत भी मिलती है। गृहणी के रूप में उन्होंने अभिनय को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा। 

साल 2023 में आई फिल्म के निर्देशक अशिमा चिब्बर हैं। इस रोल के लिए रानी को नेशनल अवॉर्ड मिला था। रानी मुखर्जी पर्दे पर सशक्त पत्रकार की भूमिका भी निभा चुकी हैं। साल 2018 में आई फिल्म 'हिचकी' में रानी ने नैना माथुर का किरदार निभाया, जो टॉरेट सिंड्रोम से जूझ रही टीचर है। वह बच्चों को पढ़ाकर अपनी कमजोरी पर जीत हासिल करती है। 

निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की फिल्म में रानी मुखर्जी के किरदार को खूब सराहा गया। साल 2011 में रिलीज हुई राजकुमार गुप्ता की फिल्म नो वन किल्ड जेसिका में रानी ने मीरा गैटी का किरदार निभाया, जो एक निडर पत्रकार है और जेसिका लाल मर्डर केस में सच्चाई उजागर करती है। फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ विद्या बालन भी अहम रोल में हैं।

ब्लैक 2005 में रिलीज हुई थी। 'ब्लैक' में रानी ने मिशेल मैकनैली का किरदार निभाया, जो एक अंधी और बहरी लड़की है। उन्होंने बिना बोल-चाल के शानदार अभिनय किया। संजय लीला भंसाली की फिल्म में इस शानदार रोल के लिए रानी को कई अवॉर्ड मिले और यह उनकी सबसे यादगार भूमिका बनी। यश चोपड़ा की फिल्म वीर-जारा साल 2004 में रिलीज हुई थी। 

मल्टीस्टारर फिल्म में रानी ने सैमिया सिद्दीकी का किरदार निभाया, जो एक पाकिस्तानी वकील है और प्यार के लिए संघर्ष करती है। फिल्म में उनकी भूमिका भावुक और मजबूत थी। बॉर्डर क्रॉस लव स्टोरी में वह इंसाफ के लिए लड़ती हैं। राजा की आएगी बारात फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी, जिसमें रानी मुखर्जी ने माला नाम की निडर लड़की का किरदार निभाया। 

सोशल-ड्रामा उनकी हिंदी डेब्यू फिल्म थी, जिसके निर्देशक अजीज सज्जाद थे। इस फिल्म से रानी ने अपनी शुरुआत की और दर्शकों का ध्यान खींचा। मेहंदी फिल्म साल 1998 में आई थी, जिसमें रानी ने पूजा का किरदार निभाया, जो सामाजिक अन्याय और ससुराल की ज्यादतियों के खिलाफ लड़ती है। यह फिल्म महिलाओं के अधिकारों पर केंद्रित है और दहेज के खिलाफ आवाज उठाती है। हनीफ हिलाल के निर्देशन में बनी फिल्म में रानी के अभिनय को पसंद किया गया।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Rani Mukerji

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD