Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला राजस्व अदालत की बैठक आयोजित

विशेष अभियान के तहत कुल 351 मामलों का सफल निपटारा: उपायुक्त

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 31 Jan 2026

Last updated on: Jan 31, 2026, 17:07 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला राजस्व अदालत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत सप्ताह राजस्व मामलों के निपटारे हेतु निर्धारित लक्ष्य की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जिले में लंबित मामलों की स्थिति पर चर्चा करते हुए सभी उपमंडल अधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि प्रति सप्ताह न्यूनतम 100 मामलों का निस्तारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि मामलों का समयबद्ध समाधान हो सके।

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के अंतर्गत 29 जनवरी तक कुल 351 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका है, जिनमें 82 तकसीम, 172 सीमांकन तथा 97 राजस्व अभिलेख दुरुस्ती से संबंधित मामले शामिल है। उपायुक्त ने कहा कि तीन माह की विशेष अभियान अवधि में पुराने एवं लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर विशेष ध्यान दिया जाए। 

उन्होंने बताया कि गत सप्ताह बर्फबारी के कारण चुराह, डलहौजी, सलूणी, भरमौर व पांगी क्षेत्रों में कार्य प्रभावित रहा, लेकिन अब मौसम सामान्य रहने की संभावना को देखते हुए अभियान की गति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राथमिकता छह माह से अधिक लंबित मामलों को दी जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि एक वर्ष से अधिक पुराने कोई भी प्रकरण लंबित न रहें।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त केशव राम, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह सहित विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD