Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सिरसा कष्ट निवारण समिति बैठक में 15 में से 11 शिकायतों का निपटारा, दो अधिकारी निलंबित – अनिल विज

अवैध पेड़ कटाई पर सख्त कार्रवाई: जन स्वास्थ्य कार्यकारी अभियंता और डीएफओ निलंबित, आपराधिक केस दर्ज – विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 18:06 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि आज सिरसा में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 15 शिकायतें एजेंडे में रखी गई थीं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 4 शिकायतों को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

उल्लेखनीय है कि बैठक के दौरान एक गंभीर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री विज ने दो अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिएं, जबकि संबंधित दोषियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश भी किए गए हैं। ऊर्जा मंत्री बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।

कालुआना गांव, सिरसा में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई से संबंधित शिकायत पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई थी, जिसने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की है कि 31 पेड़ अतिरिक्त रूप से काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। 

उल्लेखनीय है कि बैठक के दौरान फरियादी द्वारा लगाए गए 51 पेड़ों की कटाई के आरोपों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता तथा वन विभाग के डीएफओ को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, अवैध कटाई में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश भी दिए गए हैं।

सिरसा में बिजली के तारों और मीटरों से संबंधित समस्याओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि कांग्रेस को मनरेगा की योजना से नहीं, बल्कि ‘विकास’ शब्द से आपत्ति है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 60 वर्षों से अधिक शासन किया, लेकिन वास्तविक विकास नहीं कर पाई। उनका आरोप था कि कांग्रेस चाहती है कि लोग गरीब और बेरोजगार बने रहें। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए विकास का नाम लेना ‘रेड रैग टू ए बुल’ जैसा है और विकास की बात होते ही वह विचलित हो जाती है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को भगवान श्रीराम से भी परेशानी रही है, इसी कारण 60 वर्षों तक राम मंदिर का निर्माण नहीं हो सका। अब जब मंदिर बन चुका है, तो उनकी जानकारी के अनुसार राहुल गांधी अभी तक वहां दर्शन के लिए नहीं गए हैं।

ब्रिजेंद्र सिंह की पदयात्रा के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर श्री विज ने व्यंग्य करते हुए कहा कि शास्त्रों में उल्लेख है कि जीवन की सभी सीढ़ियां पार करने के बाद व्यक्ति को भ्रमण पर निकल जाना चाहिए, और शायद उसी परंपरा का पालन किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा जीडीपी बढ़ने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह सत्य है कि देश की जीडीपी निरंतर बढ़ रही है। 

उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक संकेत है कि श्री थरूर भी इस सच्चाई को स्वीकार कर रहे हैं और आने वाले समय में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD