Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!', झकझोर देगा 'द केरल स्टोरी 2' का टीजर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, The Kerala Story, The Kerala Story 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 16:46 IST

फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोइज बियॉन्ड' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पहली 'द केरल स्टोरी' की कहानी को आगे बढ़ाती है और सामाजिक मुद्दों को बड़े पर्दे पर उतारने का बड़ा प्रयास है। इस बार कहानी संवेदनशील के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण और भावनाओं से भरी है। 

फिल्म का टीजर दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगा। टीजर में दिखाया गया है कि तीन हिंदू लड़कियों की जिंदगी अचानक बदल जाती है। इन लड़कियों की भूमिका उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने निभाई है। कहानी में तीनों का मुस्लिम लड़कों से प्यार और संबंध दिखाया गया है, लेकिन धीरे-धीरे यह पता चलता है कि इनके रिश्तों के पीछे एक गहरी साजिश है। 

प्यार और विश्वास के रिश्ते धीरे-धीरे धोखे और धर्म परिवर्तन की जटिलताओं में बदल जाते हैं। टीजर में उल्का, ऐश्वर्या और अदिति हिजाब पहने अपना दर्द बयां करती हैं कि कैसे उन्हें प्यार के जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन किया गया, लेकिन इस बार वह सिर्फ हालात का शिकार बनकर नहीं रहेंगी, बल्कि सवाल करेंगी, आवाज उठाएंगी और अपने साथ हुए धोखे का जवाब देंगी। 

टीजर के आखिर में एक डायलॉग सुनाई देता है- 'अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे।' विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को आशीष ए. शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले को-प्रोड्यूस किया है। वहीं निर्देशन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कामाख्या नारायण सिंह ने संभाली है। 'द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

फिल्म के पहले पार्ट यानी 'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा, योगिता बिहानी और सिद्धि इदनानी लीड रोल में थीं, जिन्होंने केरल की तीन हिंदू लड़कियों शालिनी, नीमा और गीतांजलि की भूमिका निभाई थी। वह इस्लाम में परिवर्तित करने के एक गुप्त एजेंडा का शिकार हो जाती है। इसके बाद उन्हें आईएसआईएस आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए अफगानिस्तान भेजा जाता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , The Kerala Story , The Kerala Story 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD