Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के सामने रानी मुखर्जी, 'मर्दानी 3' लेकर बॉक्स ऑफिस पर उतरीं

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Rani Mukerji, Mardaani 3
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 16:03 IST

इस हफ्ते सिनेमा प्रेमियों के लिए उत्साह का माहौल है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में बड़ी फिल्मों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सनी देओल की 'बॉर्डर 2' पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अब 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' रिलीज हो गई है। एक्ट्रेस अपनी दमदार फिल्म के जरिए 'बॉर्डर 2' का मुकाबला करने उतर गई हैं।

'बॉर्डर 2' ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में अपने प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिए हैं। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की स्टार कास्ट वाली यह फिल्म अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया। इस फिल्म ने रणवीर सिंह की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के पहले हफ्ते के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। 

'बॉर्डर 2' ने साल 2025 की कई बड़ी हिंदी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दी। दर्शकों ने फिल्म के धुआंधार एक्शन, कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग का भरपूर आनंद लिया है। वहीं, 'मर्दानी 3' इस बार रानी मुखर्जी की निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार के साथ दर्शकों के सामने आ रही है। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले पार्ट्स की तरह एक्शन और थ्रिल से भरपूर है। 

इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले से काफी ज्यादा हैं। इस फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और 'मर्दानी 3' से भी इसी तरह की उम्मीदें हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद और जानकी बोड़ीवाला भी अहम किरदारों में हैं। ट्रेलर को दर्शकों और सेलेब्स ने काफी पसंद किया है, जिसमें रानी का तेज और दमदार अंदाज साफ दिख रहा है। 

इसके साथ तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' भी 20 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें तापसी पन्नू वकील के रूप में नजर आएंगी। मोशन पोस्टर में दिखाया गया है कि एक लड़की रेल की पटरियों पर भाग रही है और पीछे लोग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म में तापसी के अलावा कनी कुसरुति, रेवती, नसीरुद्दीन शाह, जीशान अय्यूब, मनोज पाहवा समेत कई अनुभवी कलाकार शामिल हैं। फिल्म की कहानी गौरव सोलंकी ने लिखी है। 

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Rani Mukerji , Mardaani 3

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD