Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने पीएचसी सिहुन्ता को भेंट किए 8 लाख के स्वास्थ्य उपकरण

गत तीन वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण की दिशा में किए कार्य ऐतिहासिक

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा, (चुवाड़ी) , 29 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 13:20 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुन्ता में अमेरीकेयर इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में संस्थान को लगभग 8 लाख रुपये मूल्य के स्वास्थ्य उपकरण भेंट किए। विधानसभा अध्यक्ष ने फाउंडेशन के इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य केंद्र भवन की आधारभूत संरचना में सुधार का कार्य भी किया जा रहा है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 

सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित करना है ताकि आम जन को बेहतर सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में गत तीन वर्षों के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण की दिशा में किए गए कार्य ऐतिहासिक होने के साथ-साथ दूरगामी परिणाम देने वाले हैं। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा अधिकारियों एवं सहायक कर्मचारियों के पदों को प्राथमिकता के साथ भरा गया है। साथ में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के पदों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी । 

विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को संस्थान द्वारा 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का भरोसा देते हुए क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए धरातल पर किए जा रहे विभिन्न कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट में लगभग 21 करोड़ रुपये की धनराशि से 50 बिस्तरों की क्षमता युक्त अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 

इसके अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेल तथा चुहण के भवन निर्माण को लेकर बजट का प्रावधान कर दिया गया है तथा निर्माण कार्यों को जल्द शुरू किया जाएगा । इसके साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जेएस भारद्वाज ने स्वागत किया तथा विभाग की ओर से क्षेत्र में प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं तथा कार्यों की जानकारी भी साझा की। सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद्र, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाम लाल सहित अमेरीकेयर इंडिया फाउंडेशन के प्रभारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD