Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शी चिनफिंग ने कीर स्टारमर से मुलाकात की

Xi Jinping, Nanjing, Chinese President Xi Jinping, Chinese, China, Keir Starmer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 29 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 12:01 IST

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन की राजधानी पेइचिंग के जन वृहद भवन में चीन की औपचारिक यात्रा कर रहे ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि चीन और ब्रिटेन को एक दीर्घकालिक, स्थिर और व्यापक रणनीतिक साझेदारी विकसित करनी चाहिए। शी चिनफिंग ने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय स्थिति जटिल और अशांत है। 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य और विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, चीन और ब्रिटेन को विश्व शांति और स्थिरता बनाए रखने के साथ-साथ दोनों देशों के आर्थिक विकास और लोगों के जीवन स्तर को बढ़ावा देने के लिए संवाद और सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता है। शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि आपसी विश्वास देशों के बीच संबंधों के स्थिर और दीर्घकालिक विकास की नींव है। 

चीन ने हमेशा शांतिपूर्ण विकास का मार्ग अपनाया है, कभी युद्ध की शुरुआत नहीं की है और कभी किसी दूसरे देश की एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं किया है। चीन चाहे कितना भी विकसित और मजबूत हो जाए, वह कभी भी दूसरे देशों के लिए खतरा नहीं बनेगा। स्टारमर ने कहा कि आठ वर्षों में चीन का दौरा करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनकर उन्हें बेहद खुशी हुई है। 

उन्होंने आगे कहा कि 60 से अधिक प्रमुख ब्रिटिश उद्योग, व्यापार, संस्कृति और अन्य प्रतिनिधियों के उनके प्रतिनिधिमंडल ने ब्रिटेन-चीन सहयोग की व्यापकता और चीन के साथ अपनी साझेदारी को गहरा और विस्तारित करने के प्रति ब्रिटेन की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। थाइवान मुद्दे पर ब्रिटेन की दीर्घकालिक नीति में कोई बदलाव नहीं आया है और न ही भविष्य में कोई बदलाव आएगा। 

ब्रिटेन चीन के साथ उच्च स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने, घनिष्ठ संवाद और संचार में संलग्न होने और व्यापार, निवेश, वित्त और पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए इच्छुक है ताकि एक दूसरे के आर्थिक विकास में मदद मिल सके और दोनों देशों के लोगों को लाभ मिल सके।

 

Tags: Xi Jinping , Nanjing , Chinese President Xi Jinping , Chinese , China , Keir Starmer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD