Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राष्ट्रपति का संबोधन देश की विकास यात्रा का मार्गदर्शन करेगा : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Jagat Prakash Nadda, JP Nadda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 17:22 IST

संसद के बजट सत्र की शुरुआत बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संयुक्त सदनों को संबोधित करने के साथ हुई। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह संबोधन आने वाले महीनों में देश की विकास यात्रा का मार्गदर्शन करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "संसद का बजट सत्र बुधवार को राष्ट्रपति के दोनों सदनों को दिए गए प्रेरणादायक भाषण के साथ शुरू हुआ। 

हमारी संसदीय परंपराओं में इस भाषण का खास महत्व है, क्योंकि यह उस नीतिगत दिशा और सामूहिक संकल्प को बताता है जो आने वाले महीनों में हमारे देश की विकास यात्रा का मार्गदर्शन करेगा।" उन्होंने आगे लिखा, "आज का भाषण व्यापक और जानकारीपूर्ण था। इसमें हाल के समय में भारत की शानदार विकास यात्रा की झलक दिखी और साथ ही भविष्य के लिए एक साफ दिशा भी दिखाई दी।"

पीएम मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "विकसित भारत बनाने पर जोर को बहुत अच्छे से बताया गया, जो एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की हमारी साझा आकांक्षा को दर्शाता है। भाषण में कई विषयों को भी शामिल किया गया, जिसमें किसानों, युवाओं, गरीबों और पिछड़े लोगों के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला गया।

इसने सुधारों को और गति देने, नवाचार व सुशासन पर विशेष बल देने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराया है।" इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कई अहम योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार दलितों, पिछड़ों, वंचितों और जनजातीय समाज के लिए पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है। 

'सबका साथ-सबका विकास' का विजन देश के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक प्रभाव ला रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि साल 2014 की शुरुआत में सिर्फ 25 करोड़ नागरिकों तक ही सोशल सिक्योरिटी की योजनाएं पहुंच पाती थीं। सरकार के प्रयासों में निरंतरता की वजह से आज करीब 95 करोड़ भारतीयों को सोशल सिक्योरिटी का कवच मिला है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा, "संतोष है कि आज देश के युवा, किसान, श्रमिक और उद्यमी विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका का लगातार विस्तार कर रहे हैं। बीते साल के उत्साहवर्धक आंकड़े इसका प्रमाण हैं।"

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Jagat Prakash Nadda , JP Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD