Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रोहित शर्मा से मिलकर गदगद हुए अनुपम खेर, बताया 'रियल हीरो'

Anupam Kher, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Rohit Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 17:21 IST

अभिनेता अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से हुई अचानक मुलाकात का दिल छू लेने वाला पोस्ट किया। अनुपम ने बताया रोहित उनके लिए बेहद खास और रियल हीरो भी हैं। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें गलती से गलत वैनिटी वैन में ले जाया गया, जहां उन्होंने रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका को देखा। 

यह मुलाकात उनके लिए बेहद खास और यादगार साबित हुई। अनुपम खेर ने लिखा, " सुबह शूटिंग लोकेशन पर बहुत सारी वैनिटी वैन खड़ी थीं। गलती से मुझे एक गलत वैन में ले जाया गया और सामने मैं किसे देखता हूं? सबसे महान रोहित शर्मा! मेरे पसंदीदा क्रिकेटर और उनकी खूबसूरत, सपोर्टिव पत्नी रितिका। मुझे रोहित बहुत पसंद हैं!बेशक, एक शानदार खिलाड़ी के तौर पर उनकी काबिलियत के लिए। 

लेकिन मुझे उनका व्यक्तित्व भी उतना ही पसंद है।" उन्होंने आगे कहा कि हम अक्सर फिल्मों और खेलों में अपने हीरोज को टाइटल देते हैं और वे इसके हकदार भी होते हैं। लेकिन रोहित को मैदान पर और बाहर देखने के बाद आसानी से कह सकते हैं कि वह बहुत असली हैं। उनमें कोई दिखावा नहीं! किसी खास टाइटल की कोई भूख नहीं!मुझे उनका शांत स्वभाव पसंद है। 

वह आसानी से हंसते हैं! अपने बारे में कोई मिथक बनाने की कोशिश नहीं करते! पैप्स के सामने अपना व्यक्तित्व नहीं बदलते। वह वैसे ही रहते हैं जैसे वे हैं और यही एक कूल इंसान की सबसे बड़ी क्वालिटी है!" अनुपम ने रोहित को अपना दोस्त और हीरो बताया। उन्होंने लिखा, "मेरे दोस्त और हीरो रोहित, आपकी गर्मजोशी और तारीफ के लिए धन्यवाद! भगवान आप दोनों को लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे। बहुत प्यार और आशीर्वाद! जय हो!"

 

Tags: Anupam Kher , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Rohit Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD