Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं में कमी लाने एक मात्र माध्यम

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 27 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 15:45 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति  बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में  उन्होंने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने जनहित में जागरूकता गतिविधियों को और अधिक  बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर जिले के सभी उपमंडल मुख्यालयों, बस  स्टैंड, टैक्सी  स्टैंड इत्यादि प्रमुख स्थानों पर  वाहन चालकों की नेत्र जांच के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। 

उपायुक्त ने इसके साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान  आरंभ करने को भी कहा। मुकेश रेपसवाल ने पुलिस विभाग  के अधिकारियों को निर्देश दिए कि  वाहन दुर्घटना की स्थिति में घायलों की तत्परता से सहायता करने वाले नागरिकों (राहवीरों) के नाम फर्स्ट रिपोर्ट में अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएँ, ताकि उन्हें उचित सम्मान एवं पहचान मिल सके। 

उन्होंने  संबंधित विभागीय अधिकारियों को ओवरलोडिंग के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने तथा नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को कैशलेस उपचार  तथा प्रावधानों के अनुसार गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये एवं मृत्यु की स्थिति में परिजनों को दो लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान करने  के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाए।

उपायुक्त ने जिले में   दुर्घटना मृत्यु दर (एक्सीडेंट मॉर्टेलिटी रेट) से संबंधित आंकड़ों पर  विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को इनमें कमी लाने के लिए ठोस और बहुस्तरीय उपायों  का प्रभावी क्रियान्वयन  सुनिश्चित करने के निर्देश  भी दिए। उन्होंने सभी नागरिकों से  अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का दृढ़ता एवं जिम्मेदारी के साथ पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं में कमी लाने और अनमोल जीवन की रक्षा का प्रभावी माध्यम है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश, अधिशासी अभियंता जोगिंदर शर्मा, अध्यक्ष व्यापार मंडल वीरेंदर महाजन तथा नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नितिका ठाकुर सहित  विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD