Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है भारत यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री के 'मुक्त व्यापार समझौते' को बताया आर्थिक क्रांति

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Shiv Pratap Shukla, Vikramaditya Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 14:59 IST

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में शिरकत की और समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए हिमाचल की प्रगति और 'विकसित भारत मिशन 2047' के संकल्प को दोहराया, लेकिन उत्सव के इस गौरवशाली माहौल के बीच उन्होंने सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार करते हुए इसे अंतर्विरोधों और विफलताओं की सरकार करार दिया। 

मीडिया से मुखातिब होते हुए ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोला और स्पष्ट किया कि नेता प्रतिपक्ष के नाते उन्होंने जो जांच मांगी है, उस पर मुख्यमंत्री को गोलमोल जवाब देने के बजाय यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर उप-मुख्यमंत्री के खिलाफ किस तरह की जांच चल रही है, क्योंकि जनता अब सच जानना चाहती है और मुख्यमंत्री शायद इस डर से इसे 'साधारण पत्र' बताकर टाल रहे हैं कि कहीं इस जांच की आंच उनकी अपनी कुर्सी तक न पहुंच जाए। 

उन्होंने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर की गई घोषणाओं को 'कोरी' और भ्रामक बताते हुए कहा कि जब सरकारी खजाना पूरी तरह खाली है, तब मुख्यमंत्री केवल वोट बैंक साधने के लिए पुराने कागजों को पढ़कर जनता को झूठा दिलासा दे रहे हैं, जिस पर अब हिमाचल की जनता को रत्ती भर भी विश्वास नहीं रहा है। जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की जमकर सराहना की और भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को देश की आर्थिक यात्रा में एक युगांतकारी उपलब्धि और मील का पत्थर बताया। 

उन्होंने रेखांकित किया कि यह ऐतिहासिक समझौता भारत को 27 यूरोपीय देशों के विशाल बाजार से सीधे जोड़ता है, जिससे भारतीय उत्पादों के 99 प्रतिशत से अधिक हिस्से को तरजीही पहुंच प्राप्त होगी और विशेषकर कपड़ा, रसायन, रत्न, चमड़ा एवं फुटवियर जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों में लगभग ₹6.5 लाख करोड़ से अधिक की निर्यात संभावनाएँ सृजित होंगी। ठाकुर ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी का यह सशक्त और निर्णायक कदम न केवल किसानों को समृद्ध करेगा और एमएसएमई (MSME) सेक्टर को मजबूती देगा, बल्कि विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्रों में क्रांति लाकर युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा, जो 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर सिद्ध करने की दिशा में एक बड़ा और विश्वसनीय आर्थिक कदम है।

रिज मैदान पर भव्य परेड का हिस्सा बनने और राज्यपाल के 'एट होम' कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत उन्होंने एक बार फिर इस बात पर बल दिया कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत के हितों को मजबूती से रखकर देश को अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एक नई और सशक्त पहचान दिलाई है, जिससे देश आर्थिक मजबूती की ओर अग्रसर है।

इनके योगदान को सराहा और व्यक्त की संवेदनाएं

जयराम ठाकुर ने सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति पर भी गहरा शोक प्रकट करते हुए सेवानिवृत्त प्रोफेसर मंजू लोहमी और निष्पक्ष पत्रकारिता के स्तंभ रहे वरिष्ठ पत्रकार वी. पी. प्रभाकर के निधन को एक युग का अंत बताया और दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। वहीं दूसरी ओर, उन्होंने हिमाचल के शौर्य को नमन करते हुए मेजर अंशुल बाल्टू और कैप्टन जोगिंदर सिंह को 'शौर्य चक्र' मिलने पर गर्व जताया और कारगिल युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार को 77वें गणतंत्र दिवस पर कैप्टन पद पर पदोन्नत होने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि देवभूमि की अदम्य वीरता का प्रतीक है।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Shiv Pratap Shukla , Vikramaditya Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD