Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आयकर भवन, अमृतसर में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

राष्ट्र निर्माण में आयकर विभाग की अहम भूमिका - मुख्य आयकर आयुक्त

PIB Chandigarh, 77th Republic Day, Republic Day of India, Republic Day 2026, Republic Day Parade 2026, National flag
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 26 Jan 2026

Last updated on: Jan 27, 2026, 12:55 IST

आयकर विभाग, अमृतसर द्वारा आयकर भवन परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. जी. एस. फणी किशोर, मुख्य आयकर आयुक्त, अमृतसर तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती कोमल जोपाल, मुख्य आयकर आयुक्त रहीं। मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात प्रातः 9:00 बजे मुख्य अतिथि ने विशिष्ट अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. जी. एस. फणी किशोर ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन किया। उन्होंने देश की अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का उपहार नहीं, बल्कि कर्तव्यों के निर्वहन की जिम्मेदारी भी है। भारत की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विविधता को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए इसे संरक्षित रखने पर बल दिया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि आयकर विभाग केवल कर संग्रह करने वाला विभाग नहीं, बल्कि देश के विकास में अहम भूमिका निभाता है। आयकर के माध्यम से एकत्रित धन का उपयोग शिक्षा, आधारभूत संरचना, रक्षा एवं सामाजिक कल्याण के कार्यों में किया जाता है। विभाग द्वारा तकनीक के उपयोग से करदाताओं को पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे वे घर बैठे आयकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं और समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें आयकर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में श्री कंवलजीत सिंह, प्रधान आयकर आयुक्त-1, अमृतसर, श्रीमती रतिंदर कौर, अपर आयकर आयुक्त, श्री हिमांशु, अपर आयकर आयुक्त, श्री मेवाराम, सहायक आयकर आयुक्त, बार एवं सी.ए. एसोसिएशन के प्रतिनिधि सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी उपस्थितजन देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिए।

 

Tags: PIB Chandigarh , 77th Republic Day , Republic Day of India , Republic Day 2026 , Republic Day Parade 2026 , National flag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD