Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पर्यटन होटलों को मिली गोल्फ कार्ट की सौगात, आर.एस. बाली ने किया शुभारंभ

Raghubir Singh Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 26, 2026, 18:42 IST

हिमाचल प्रदेश के चार पर्यटन होटलों को गोल्फ कार्ट की सुविधा प्रदान की गई है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने पालमपुर स्थित टूरिज्म होटल से गोल्फ कार्ट को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक पर्यटन राजीव कुमार सहित निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

आर.एस. बाली ने खज्जियार, चायल और मसूरी स्थित पर्यटन होटलों के लिए भी गोल्फ कार्ट की सुविधा प्रदान की, जिनका शुभारंभ उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।इस अवसर पर बाली ने कहा कि पर्यटन होटलों में गोल्फ कार्ट की सुविधा उपलब्ध होने से यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी तथा पर्यटन निगम के होटल पहले से अधिक आकर्षक बनेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई निजी होटलों में इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं, ऐसे में पर्यटन निगम के होटलों में गोल्फ कार्ट की शुरुआत पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य पर्यटन निगम के होटलों की आय में वृद्धि करना है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इन होटलों की ओर आकर्षित हों। बाली ने जानकारी दी कि चायल पर्यटन होटल को दो गोल्फ कार्ट जबकि पालमपुर, मसूरी और खज्जियार के पर्यटन होटलों को एक-एक गोल्फ कार्ट प्रदान की गई है। इन गोल्फ कार्ट की कुल लागत लगभग 48 लाख रुपये है।

 

Tags: Raghubir Singh Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD