Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोक भवन में उत्तर प्रदेश एवं पूर्वोत्तर राज्यों के स्थापना दिवस समारोह आयोजित

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 26, 2026, 18:39 IST

राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त करते हुए आज यहां लोक भवन में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के स्थापना दिवस मनाए गए। यह कार्यक्रम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें इन चारों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और साझा परंपराओं को रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा लेडी गवर्नर  जानकी शुक्ला ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य  धर्मेंद्र भारद्वाज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने अपने गृह राज्य की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में  राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस मनाने से आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे की भावना को बल मिलता है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल सांस्कृतिक आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम है, जो देश के नागरिकों को एक-दूसरे की परंपराओं और मूल्यों से जोड़ती है तथा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करती है। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे आयोजन सहयोग और एकता की भावना के प्रतीक हैं तथा भारत की अखंडता को सुदृढ़ करते हैं। 

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में निवास कर रहे उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी किया गया।  धर्मेंद्र भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर को पारंपरिक उपहार  एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए।

समारोह में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता पर आधारित एक लघु वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया। इसके पश्चात पूजा कलामंच के कलाकारों द्वारा उत्तर प्रदेश की लोक परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  ज्ञानेश्वर सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस  अंजुम आरा सहित अन्य गणमान्य  भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD