Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली की तीन विधानसभाओं में 300 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jan 2026

Last updated on: Jan 26, 2026, 16:24 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दक्षिण दिल्ली की तीन विधानसभा क्षेत्रों बदरपुर, संगम विहार और देवली में 300 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह केवल बजट का आंकड़ा नहीं, बल्कि दक्षिण दिल्ली के समग्र परिवर्तन का संकल्प है। इन विकास कार्यों में सड़कें, नालियां, ड्रेनेज सिस्टम, पीने का पानी, स्ट्रीट लाइट, पार्क, डिस्पेंसरी और बारातघर की सुविधा शामिल हैं।  

इन विभिन्न कार्यक्रमों और जनसभाओं में दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार चौहान, विधायक चंदन कुमार चौधरी, कई निगम पार्षद व गणमान्य जन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बदरपुर विधानसभा में 85 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह वर्षों से प्रतीक्षित बदलाव की शुरुआत है। 

ओखला लैंडफिल को समाप्त करने के लिए सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है और क्षेत्र की जनता इस परिवर्तन की प्रत्यक्ष साक्षी बनेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाएगी, सभी परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी होंगी, और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार बदरपुर को स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक और दिल्ली का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने संगम विहार विधानसभा में 115 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह उन वर्षों पुराने प्रश्नों का उत्तर है जो संगम विहार की जनता पूछती रही कि 'हमारी बारी कब आएगी?' उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने संगम विहार को टूटी सड़कें, ओवरफ्लो सीवर, गंदा पानी और अधूरे वादे दिए, लेकिन अब सरकार हर संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। 

इन परियोजनाओं के अंतर्गत सड़कों का व्यापक पुनर्निर्माण, मजबूत सीवर एवं ड्रेनेज प्रणाली, सुदृढ़ पेयजल व्यवस्था, गलियों, नालियों और स्ट्रीट लाइट का सुधार किया जाएगा, जिससे लाखों नागरिकों का जीवन अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक बनेगा। सीएम रेखा गुप्ता ने देवली विधानसभा में 104 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए कहा कि यह विकसित दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

इन परियोजनाओं के माध्यम से नई सड़कों का निर्माण, सीवर एवं ड्रेनेज नेटवर्क का विस्तार, पेयजल पाइपलाइन का सुदृढ़ीकरण, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण तथा स्वास्थ्य एवं सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवली की जनता जिन मूलभूत सुविधाओं का वर्षों से इंतजार कर रही थी, वे अब संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ रही हैं। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाना है। दक्षिण दिल्ली को वर्षों की उपेक्षा से निकालकर विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श क्षेत्र बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह विकास अभियान आने वाले वर्षों में दक्षिण दिल्ली को नई पहचान और नई गति देगा।

इन सभी कार्यक्रमों में उपस्थित सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली को विश्व स्तरीय राजधानी बनाने का जो सपना है, रेखा गुप्ता की सरकार उसे पूरा कर रही है। उन्होंने इन तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए 300 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण दिल्ली की जनता की ओर से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धन्यवाद दिया।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD