Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

बीबीएल : सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से रौंदकर पर्थ स्कॉर्चर्स ने रिकॉर्ड छठी बार जीता खिताब

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Perth Scorchers, Sydney Sixers, Big Bash League, BBL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पर्थ , 25 Jan 2026

Last updated on: Jan 26, 2026, 16:13 IST

सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से मात देकर पर्थ स्कॉर्चर्स ने रिकॉर्ड छठी बार बिग बैश लीग (बीबीएल) खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे पहले पर्थ स्कॉर्चर्स ने 2013/14, 2014/15, 2016/17, 2021/22 और 2022/23 का खिताब अपने नाम किया था। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सिडनी सिक्सर्स पारी की अंतिम गेंद पर 132 के स्कोर पर सिमट गई। 

इस टीम को डेनियल ह्यूज (7) के रूप में पहला झटका लगा। यहां से जोश फिलिप ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। स्मिथ 13 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद फिलिप ने कप्तान मोइसेस हेनरिक्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े। 

फिलिप और हेनरिक्स 24-24 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से झाय रिचर्डसन और डेविड पायने ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि महली बियर्डमैन ने 2 विकेट निकाले। आरोन हार्डी को 1 सफलता हाथ लगी। इसके जवाब में पर्थ स्कॉर्चर्स ने 17.3 ओवरों में खिताबी मैच अपने नाम कर लिया। इस टीम को मिचेल मार्श और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। 

दोनों खिलाड़ियों ने 50 गेंदों में 80 रन की साझेदारी की। फिन 22 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 36 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद टीम ने आरोन हार्डी (5) का विकेट भी खो दिया। इसके बाद मार्श ने जोश इंगलिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन जुटाकर टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। 

मार्श 43 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जोश ने मोर्चा संभाला। जोश इंगलिस ने 29 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से सीन एबॉट ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, मिचेल स्टार्क और जैक एडवर्ड्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Perth Scorchers , Sydney Sixers , Big Bash League , BBL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD