Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव, बहन रोहिणी ने कसा तंज

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD, Lalu Prasad Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 25 Jan 2026

Last updated on: Jan 26, 2026, 15:49 IST

बिहार की राजनीति में रविवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तहत तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सियासी गलियारों में चर्चा है कि तेजस्वी यादव को यह जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करने, राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने और पार्टी की रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से दी गई। 

तेजस्वी यादव बिहार में पार्टी के युवा चेहरे के रूप में उभरे हैं। उनकी भूमिका एक विपक्षी नेता के तौर पर भी रही है। पार्टी के इस फैसले के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए दावा किया है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद और मजबूत होगा। माना जा रहा है कि पार्टी का यह फैसला भविष्य की रणनीति का अहम हिस्सा है। 

इस नियुक्ति से आने वाले समय में बिहार की राजनीति में राजद की भूमिका और अधिक प्रभावशाली होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर राजद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "एक नए युग का शुभारंभ। तेजस्वी यादव बनाए गए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष।" इसी बीच, लालू यादव की बेटी और तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, "सियासत के शिखर- पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ठकुरसुहाती करने वालों और 'गिरोह-ए-घुसपैठ' को उनके हाथों की 'कठपुतली बने शहजादा' की ताजपोशी मुबारक।"

इससे पहले, रविवार को ही रोहिणी आचार्य ने एक पोस्ट में पार्टी की मौजूदा स्थिति, नेतृत्व की भूमिका और आंतरिक हालात पर सवाल उठाए थे। रोहिणी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि घुसपैठियों ने पार्टी की कमान थाम ली है और लालू प्रसाद यादव की विरासत तबाह हो रही है।

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD , Lalu Prasad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD