Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का प्रोमो जारी, रिलीज डेट आई सामने

Shah Rukh Khan, Shahrukh Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, King
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 26, 2026, 11:16 IST

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के फैंस उनकी फिल्म 'किंग' का कई समय से इंतजार कर रहे थे, जो कि अब खत्म हो चुका है। शनिवार को मेकर्स ने 'किंग' की रिलीज डेट के साथ इसका प्रोमो भी जारी कर दिया। अभिनेता शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का प्रोमो जारी किया है। उन्होंने लिखा, "किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में जोरदार धमाका करने के लिए तैयार है।" 

फैंस इस ऐलान के बाद काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। प्रोमो में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन अवतार में देखे जा सकते हैं। वे पूरी तरह से 'बैक इन किंग' मोड में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में खून-खराबे और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर सीन हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने का वादा करते हैं। एक खास डायलॉग में शाहरुख कहते हैं, "डर नहीं, दहशत हूं।" 

यह लाइन सुनते ही फैंस में जोश भर गया। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले पठान में भी शाहरुख खान के साथ काम कर चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुके हैं। यह फिल्म शाहरुख खान की एक और मास एंटरटेनर होने की उम्मीद जगा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म में सुहाना भी नजर आ सकती हैं। 

हालांकि, प्रोमो में उनकी कोई झलक देखने को नहीं मिली। बताया जा रहा है कि फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी और राघव जुयाल अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मारफ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले 'किंग' के जरिए दीपिका, शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद की तिगड़ी फिल्म 'पठान' के बाद फिर से एक्शन में वापसी कर रही है। अब देखना होगा कि ये तिगड़ी फिर से सिनेमाघरों में कैसा कमाल दिखाएगी। इससे पहले अभिनेता शाहरुख अपने बेटे और निर्देशक आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे। हालांकि सीरीज में शाहरुख का कैमियो रोल था।

 

Tags: Shah Rukh Khan , Shahrukh Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , King

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD