Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गणतंत्र दिवस से पहले 'बैटल ऑफ गलवान' का दिल छू लेने वाला गाना 'मातृभूमि' रिलीज

Salman Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Battle of Galwan, Maatrubhumi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 24, 2026, 17:29 IST

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष पर आधारित एक ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म है। गणतंत्र दिवस से पहले मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने फिल्म का नया गाना 'मातृभूमि' रिलीज कर दिया है।

फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं, जबकि चित्रांगदा सिंह भी अहम किरदार निभा रही हैं। 'मातृभूमि' एक पैट्रियॉटिक सॉन्ग है, जिसे अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और मास्टर सनी धरमकोट ने अपनी शानदार आवाज से सजाया है, जबकि इसके लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे हैं और म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। 

सलमान खान ने फिल्म का गाना अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "गाना मातृभूमि रिलीज हो चुका है।" इस गाने के रिलीज होते ही फैंस और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने इसे सुनकर भावुक होने की बात कही और इसे 'बेस्ट' बताया। गाना देश की मातृभूमि के लिए प्यार, सैनिकों की बहादुरी और बलिदान की भावना को बखूबी दर्शाता है। 

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साल 2020 में गलवान घाटी में हुए संघर्ष की कहानी को बयां किया गया है, जिसमें भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना का डटकर मुकाबला किया था। फिल्म में सलमान कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जो उस संघर्ष में शहीद हुए थे और उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। 

फिल्म में सलमान और चित्रांगदा के साथ जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज समेत कई मंझे हुए कलाकार अहम भूमिका में दिखेंगे। 'बैटल ऑफ गलवान' साल 2026 में रिलीज होगी। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया था। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। अब देखना होगा कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में कैसी पहचान बनाएगी।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Battle of Galwan , Maatrubhumi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD