Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिक्षा से विनय, विनय से विकास : केवल सिंह पठानिया

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सशक्त भविष्य की आधारशिला

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 24, 2026, 16:30 IST

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज प्रस्तावित राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के पूर्व दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है, जो शांति, समानता और सतत विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। 

संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिवस सभी के लिए समावेशी, समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अधिकार पर बल देता है, जिससे शिक्षा के माध्यम से गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने सभी उपस्थित जनों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस तथा हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में युक्तिकरण, क्लस्टर सिस्टम तथा पहली कक्षा से अंग्रेज़ी शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। 

शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु अध्यापकों को एक्सपोज़र विज़िट पर भेजा जा रहा है, ताकि शिक्षण गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना की गई है। 

विधायक ने जानकारी दी कि रैत विद्यालय को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से भव्य भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चम्बी मैदान में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध हो सके।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय के 11 विद्यार्थियों को लगभग 2 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है, जबकि अन्य 108 विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छात्रवृत्तियों का लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नशामुक्त हिमाचल—नशामुक्त परिसर अभियान के तहत लघु नाटिका के माध्यम से नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक ने जमा दो में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अंकिता (सुपुत्री कुशल कुमार) को 11,000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की तथा अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, विधानसभा के पूर्व सचिव गोवर्धन, एटीसी शाहपुर प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया, कांग्रेस नेता डी.डी. शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, शहरी कांग्रेस प्रधान उत्तम चम्बियाल, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अमित डोगरा, बीडीओ रैत कमलजीत, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज,प्रधानाचार्य बलजीत दियोलिया, अनिल जरयाल, रिशु समयाल, भाग सिंह, राकेश कटोच, बीईईओ मिंटो देवी, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, रीना पठानिया, शिवानी, मधुबाला सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, विभागीय अधिकारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD