Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

जनरल अनिल चौहान ने सशस्त्र बलों में क्वांटम प्रौद्योगिकी के समावेशन से संबंधित पॉलिसी फ्रेमवर्क जारी किया

Military, Indian Army, General Anil Chauhan, Chief of Defence Staff, Admiral DInesh K Tripathi, General Upendra Dwivedi, Air Chief Marshal AP Singh, Air Marshal Ashutosh Dixit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jan 2026

Last updated on: Jan 23, 2026, 13:05 IST

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने 22 जनवरी, 2026 को सशस्त्र बलों में क्वांटम प्रौद्योगिकी के समावेशन से संबंधित पॉलिसी फ्रेमवर्क जारी किया। यह एक व्यापक नीतिगत दस्तावेज है, जिसमें सशस्त्र बलों में क्वांटम प्रौद्योगिकियों के कार्यान्वयन हेतु नीति और रोडमैप निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य क्वांटम प्रौद्योगिकी के चार प्रमुख स्तंभों क्वांटम संचार, क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम सेंसिंग एंड मेट्रोलॉजी और क्वांटम सामग्री एवं उपकरण को तीनों सेनाओं में एकीकृत करना है। 

इस पहल का उद्देश्य तीनों सेनाओं को भविष्य के युद्धक्षेत्र की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना और तेजी से परिवर्तित हो रहे वैश्विक परिदृश्य में तकनीकी वर्चस्व प्राप्त करना है। इस विजन डॉक्यूमेंट में क्वांटम प्रौद्योगिकियों के एकीकरण हेतु आवश्यक तालमेल स्थापित करने, राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के साथ सुदृढ़ संरेखण सुनिश्चित करने का स्पष्ट मार्ग परिभाषित किया गया है, जिसमें रक्षा बल एक अभिन्न घटक हैं। 

दस्तावेज में रक्षा बलों के भीतर इस विशिष्ट क्षेत्र के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक सांकेतिक रोडमैप और नीतिगत ढांचा भी निर्धारित किया गया है। यह विजन डॉक्यूमेंट तीनों सेनाओं के समन्वित प्रयासों के माध्यम से सशस्त्र बलों में अत्याधुनिक क्वांटम प्रौद्योगिकियों के समावेशन की ठोस आधारशिला प्रदान करेगा। यह विजन डॉक्यूमेंट रक्षा परिप्रेक्ष्य से इन विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को आत्मसात करने की बढ़ती आवश्यकता पर बल देता है। 

यह असैन्य-सैन्य समेकन के माध्यम से हासिल किए जाने वाले मील के पत्थरों एवं लक्ष्यों को रेखांकित करता है, जिसमें विभिन्न सरकारी क्षेत्रों के सदस्यों से सहयोग प्राप्त समर्पित शासी निकाय शामिल हैं। यह रूपरेखा भविष्य के युद्धक्षेत्र में तकनीकी श्रेष्ठता सुनिश्चित करने हेतु इन प्रौद्योगिकियों के प्रभावी आत्मसात में संयुक्तता और एकीकरण की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता को भी स्पष्ट रूप से उजागर करती है।

इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित उपस्थित थे।

 

Tags: Military , Indian Army , General Anil Chauhan , Chief of Defence Staff , Admiral DInesh K Tripathi , General Upendra Dwivedi , Air Chief Marshal AP Singh , Air Marshal Ashutosh Dixit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD