Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

'गनमास्टर जी9' से नई शुरुआत करने जा रही जेनेलिया देशमुख, एक्शन और जासूसी पर आधारित है कहानी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Genelia Deshmukh, Gunmaaster G9
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Jan 2026

Last updated on: Jan 22, 2026, 18:05 IST

हिंदी सिनेमा की चुलबुली अदाकारा जेनेलिया देशमुख एक बार फिर अपने अभिनय करियर में नए अध्याय की शुरुआत कर रही हैं। चुनिंदा फिल्मों के बाद अब जेनेलिया ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म को उन्होंने 'नई शुरुआत' का टैग दिया है। यह फिल्म न केवल उनके करियर के लिए अहम मानी जा रही है, बल्कि दर्शकों के लिए भी उत्सुकता का विषय बन गई है। 

जेनेलिया ने इस नए सफर की झलक इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की। इस पोस्ट में उनके चेहरे का एक साइड प्रोफाइल दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा, 'नई शुरुआत'। इस पोस्ट में जेनेलिया ने फिल्म का नाम भी साझा किया। जिस फिल्म से जेनेलिया यह नई शुरुआत कर रही हैं, उसका नाम 'गनमास्टर जी9' है। 

यह एक एक्शन और जासूसी कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 'गनमास्टर जी9' साल 1979 में बनी चर्चित जासूसी फिल्म 'सुरक्षा' से प्रेरित मानी जा रही है।

उस दौर में 'गनमास्टर जी9' का किरदार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब इसी किरदार को नए समय, नई सोच और नए अंदाज में पेश किया जा रहा है। फिल्म में पुराने जासूसी रोमांच के साथ आधुनिक प्रस्तुति देखने को मिलेगी। इस फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया तैयार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में एक्शन के साथ-साथ संगीत भी कहानी को मजबूती देगा। 

इसके अलावा, जेनेलिया जल्द ही निर्देशक राम गोपाल वर्मा की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'पुलिस स्टेशन में भूत' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में होंगे। खास बात यह है कि यह पहली बार होगा जब जेनेलिया और मनोज बाजपेयी एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे। फिल्म डर और हास्य का अनोखा मेल बताई जा रही है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Genelia Deshmukh , Gunmaaster G9

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD