Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

शिवांगी जोशी का 'गिल्टी प्लेजर' आया सामने, आज भी देखती हैं बचपन वाले कार्टून

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Shivangi Joshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jan 2026

Last updated on: Jan 22, 2026, 12:48 IST

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी अपने अभिनय के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए बताया कि आज भी उन्हें बचपन के पसंदीदा कार्टून देखना पसंद है। दरअसल, हाल ही में शिवांगी बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉपुलर पॉडकास्ट 'ऑनेस्टली, व्हाई नॉट?' में गई थीं। इस दौरान उन्होंने कई सारी बातें कीं। 

इसी के साथ अभिनेत्री ने बताया कि आज भी कार्टून उनका कंफर्ट वॉच है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें आज भी ओसवॉल्ड, नॉडी और डोरेमोन जैसे पुराने कार्टून देखना पसंद है। अभिनेत्री ने कहा कि ये कार्टून उनके बचपन की यादें ताजा करते हैं और मन को सुकून देते हैं। शो के दौरान होस्ट ने अभिनेत्री से सवाल पूछा, "क्या उनका कोई गिल्टी प्लेजर या शौक है, जिसे वह छुपकर करती हैं?" तो इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, "गिल्टी प्लेजर है कार्टून बिंज-वॉच करना। 

जब मैं छोटी थी तब जो कार्टून देखती थी, वही आज भी देखती हूं। ओसवाल्ड, नॉडी और डोरेमोन मेरे फेवरेट हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अभी भी मुझे बार्बी की फिल्में देखना भी बहुत पसंद है। ये सब मुझे अच्छा फील करवाते हैं, और अभी मैं उनकी जिंदगी का हिस्सा बनी हुई हूं और कभी दूर नहीं होती।" इसी के साथ ही शिवांगी ने शेयर किया कि जब उनके पास फ्री टाइम होता है और वे कुछ नहीं कर रही होतीं तो उन्हें बस सोना और कुछ भी न करना सबसे अच्छा लगता है। 

वे अपने कमरे में अकेले रहकर आराम करना पसंद करती हैं। शिवांगी जोशी ने कहा, "जब मैं कुछ नहीं कर रही होती, तो मुझे कुछ भी न करना पसंद है। बस सोना और कुछ भी न करना। अपने कमरे में रहना और रिलेक्स करना।" अभिनेत्री ने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया है। इसी के साथ ही वे हाल ही में मेडिकल ड्रामा सीरीज 'हार्टबीट' से ओटीटी में डेब्यू कर चुकी हैं।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Shivangi Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD