Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

मुझे गेंद को देखना और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना होता है : अभिषेक शर्मा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Abhishek Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 21 Jan 2026

Last updated on: Jan 22, 2026, 12:40 IST

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 84 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 48 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। तूफानी बल्लेबाजी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मैच जीतने के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा, "पहले दिन से ही हमारे पास एक योजना थी और हम उसी पर अमल कर रहे हैं। 

मैंने यह समझ लिया है कि अगर आपको हर गेंद पर हिट करना है या 200 की स्ट्राइक रेट से खेलना है, तो इरादे के साथ खेलना जरूरी है। हर टीम मेरे खिलाफ एक योजना बनाती है। ऐसे में यह मेरी तैयारी पर निर्भर करता है। मैं अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा करूंगा।"उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मेरी भूमिका बहुत ज्यादा जोखिम वाली है, लेकिन इसे मैं अपना कंफर्ट जोन भी नहीं कहूंगा। 

मैंने पहले छह ओवरों में बड़े शॉट खेलने की काफी प्रैक्टिस की है। मैं कभी रेंज-हिटिंग नहीं करता। मुझे गेंद को देखना और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना होता है। इसी के लिए मैं अपने नेट सेशन में योजना बनाता हूं। अगर आप अपनी बल्लेबाजी के वीडियो देखते हैं, तो आपको अंदाजा हो जाता है कि गेंदबाज आपके खिलाफ कहां गेंदबाजी करता है।"

दूसरी ओर, इस मुकाबले में रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ नाबाद 44 रन बनाए। अपनी शानदार पारी को लेकर रिंकू सिंह ने कहा, "मुझ पर दबाव था क्योंकि मैं टीम में अंदर-बाहर हो रहा था। प्लान था कि हम सिंगल लेंगे और फिर बड़े शॉट खेलेंगे। इसके साथ ही, आखिर तक टिके रहना था। मैंने वही किया। गौतम गंभीर सर ने मुझसे कहा कि इरादा बनाए रखना। 

हम इस कॉन्फिडेंस और मोमेंटम को वर्ल्ड कप में आगे ले जाना चाहते हैं और उसे जीतना चाहते हैं।"अर्शदीप सिंह के साथ 13 गेंदों में 29 रन की अटूट साझेदारी को लेकर रिंकू सिंह ने कहा, "मैं अर्शदीप के साथ बैटिंग कर रहा था और प्लान था कि जब गेंदें हमारी रेंज में हों तो बाउंड्री मारें। मैंने बस उनसे कहा कि शांत रहें और सिंगल लेकर स्ट्राइक मुझे दें।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Abhishek Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD