Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब को मौजूदा चुनौतियों से बचाने और राज्य का भविष्य सुरक्षित करने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना ज़रूरी : मनीष तिवारी

गुरु अमरदास नगर में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

Manish Tewari, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 21 Jan 2026

Last updated on: Jan 21, 2026, 17:33 IST

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि पंजाब को मौजूदा चुनौतियों से बचाने और राज्य का भविष्य सुरक्षित करने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे और कानून-व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। तिवारी लुधियाना के गुरु अमरदास नगर में ट्रेड यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के.के. बावा भी मौजूद रहे। सांसद तिवारी ने अपने संबोधन में, पंजाब के मौजूदा हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि नशा, कानून-व्यवस्था और विकास जैसे अहम मुद्दों पर राज्य की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब अन्य राज्यों की तुलना में पिछड़ रहा है और राज्य को मौजूदा हालात से केवल कांग्रेस पार्टी ही बाहर निकाल सकती है।

सांसद तिवारी ने कहा कि वे पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हैं व उन्हें पंजाब के तीन करोड़ लोगों के भविष्य की चिंता है। इसके अलावा, उन्होंने लुधियाना से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को भी ताज़ा किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान, तिवारी ने कहा कि पंजाब को बचाने के लिए आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से ऊपर उठना होगा। 

उन्होंने कहा कि आरोप लगाने से समस्याओं का समाधान नहीं निकलता, बल्कि इसके लिए मिलकर काम करने की ज़रूरत है। इस दौरान ट्रेड यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह ने कर्मचारियों की समस्याओं का जिक्र करते हुए, कहा कि कर्मचारी सरकार की नीतियों से बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही और उन्हें सरकारी कार्यों के धक्के खाने पड़ते हैं। 

इसी तरह, सरकार की तरफ से चुनाव के समय में किए गए किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया गया। इससे पहले सांसद द्वारा ज़रूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा इंदरजीत कपूर, सुशील मल्होत्रा, कुलबीर सिंह नीटा, डा. राजेश अरोड़ा, बीएम कालिया, सुखवंत कौर और मनजिंदर सिंह भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD