Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा आपदा के दौरान निजी हेलीकॉप्टर किराये पर लेने का मामला

मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित, पुनर्वास व आपदा से संबंधित समस्याओं की हुई समीक्षा

Jagat Singh Negi, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 21, 2026, 12:10 IST

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी भी उपस्थित थे। इस दौरान आपदा व पुनर्वास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में अवगत करवाया गया कि पंचायतों में आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश में 250 इमारतों की पहचान की गई है जिनका रेट्रोफिटिंग का कार्य किया जाएगा। चंबा में 60 स्कूलों में रेट्रोफिटिंग करवाई जा रही है।

जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश की जीवनरेखा कहे जाने वाले बड़े संस्थान जैसे आईजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज, दस क्षेत्रीय अस्पताल और तीन जोनल अस्पतालों की मैपिंग की जानी चाहिए। बैठक में अवगत करवाया गया कि सचिव पशुपालन रितेश चौहान की अध्यक्षता में 18 दिसंबर 2025 को राज्य स्तरीय बीमा समिति अधिसूचित की गई है। यह समिति व्यक्तिगत और सार्वजनिक संपत्ति के लिए बीमा विकल्पों की तलाश करेगी। राज्य स्तरीय बीमा समिति की पहली बैठक 12 जनवरी को आयोजित हुई है।

राज्य स्तरीय बीमा समिति का मुख्य उद्देश्य आपदा के दौरान वित्तीय बैकअप उपलब्ध करवाना और व्यय को कम करना है। प्रदेश के लोगों को बीमा के बेहतर विकल्प प्रदान करने के साथ-साथ नुकसान की स्थिति में अधिक से अधिक वित्तीय सहायता के लिए सार्थक प्रयास करना है।यह भी अवगत करवाया गया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विभिन्न हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर मल्टी हजार्ड अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित करने जा रहा है। 

आपदा हेल्पलाइन नंबर 1070 और 1077 का व्यापक प्रचार करने का निर्णय लिया गया। आपदा हेल्पलाइन को 112 के साथ एकीकृत भी कर दिया गया है।राज्य में आपदा के दौरान निजी हेलीकॉप्टर किराये पर लेने के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया। इस विषय को मुख्यमंत्री और प्रदेश मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत करने पर चर्चा की गई। एसडीआरएफ में रिक्त पदों को पुलिस बल से भरने पर भी सहमति बनी।

विशेष सचिव आपदा डीसी राणा, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन हरबंस सिंह ब्रसकोन, पुलिस अधीक्षक एसडीआरएफ अर्जित सेन ठाकुर, निदेशक नगर नियोजन हेमिस नेगी, वरिष्ठ निजी सचिव तुलसी राम शर्मा, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लोक निर्माण विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और अन्य विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jagat Singh Negi , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD