Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जो जातिवाद के साथ खेलना चाहेगा, वह जल जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 21, 2026, 11:55 IST

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत चन्नी के बयान पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा है कि जो भी जाति के नाम पर राजनीति करेगा, वह जल जाएगा।अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि अच्छा होगा अगर इस तरह की बातें सबके सामने न आएं। हमें पार्टी के भीतर इस पर चर्चा करनी चाहिए। पंजाब में कोई भी व्यक्ति अगर जातिवाद की बात करेगा, समझो कि वह सुसाइड कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी से भी जाने-अनजाने में ऐसा कुछ हुआ है, तो माफी मांग लेनी चाहिए। हम लोग पहले 17 तारीख को हाईकमान से मिलने वाले थे, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया है। मीटिंग कब होगी, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।नितिन नबीन के भाजपा अध्यक्ष बनने पर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बधाई देते हुए कहा कि ये जिंदगी एक है, कब कौन चला जाए, इसका पता नहीं है। देश में 140 करोड़ लोग रहते हैं और आप सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष हैं। 

इस देश को जोड़कर रखना। इस देश को तोड़ने की कोशिश कोई करे, तो उसके खिलाफ खड़े होना। धर्म और जाति के नाम पर कोई देश को बांटना चाहे, तो उसे बचाने की कोशिश करना।प्रदेश सरकार और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हर जिम्मेदार अलग-अलग बयान दे रहा है। कम से कम धार्मिक और ऐसे मुद्दों पर गलत जानकारी लोगों तक न पहुंचाएं।

पंजाब कांग्रेस की अनुसूचित जाति (एससी) शाखा की बैठक के दौरान चरणजीत चन्नी ने कथित तौर पर पार्टी में दलितों के लिए पर्याप्त प्रतिनिधित्व की कमी पर असंतोष व्यक्त किया था। चन्नी ने कहा कि राज्य अध्यक्ष, विपक्ष के नेता और छात्र और महिला संगठनों के प्रमुखों सहित अधिकांश महत्वपूर्ण पद वर्तमान में जाट सिख नेताओं के पास हैं। बैठक में दलित नेताओं ने कथित तौर पर उनके बयान के समर्थन में नारे लगाए, लेकिन बंद कमरे में हुई इस घटना का कोई वीडियो जारी नहीं किया गया है।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD