Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री यां तो अपनी जिम्मेदारियां निभाएं नही तो उन्हे इस्तीफा दे देना चाहिए: शिरोमणी अकाली दल

पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व अटार्नी जनरल कृष्ण कुमार गोयल के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

Daljit Singh Cheema, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 19 Jan 2026

Last updated on: Jan 20, 2026, 14:13 IST

शिरोमणी अकाली दल के प्रतिनिधमंडल ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा कि वे डकैती ,जबरन वसूली और टाॅरगेट कीलिंग की संस्कृति को समाप्त करके पंजाबियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं यां उन्हे पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।डा. दलजीत सिंह चीमा की अगुवाई में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व एडवोकेट जनरल कृष्ण कुमार गोयल के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और साथ ही उन परिस्थितियों का पता लगाया जा सके, जिसके तहत 29 दिसंबर को उनकी पत्नी की हत्या की गई थी।

इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि यह बेहद चैंकानेे वाली बात है कि शोक संतप्त परिवार ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि शहर में डकैती और हत्याओं की घटनाएं बढ़ रही है। उन्होने आगे बताया ,‘‘ इस मौके पर मौजूद वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से इतनी बुरी तरह बिगड़ गई है कि आस पड़ोस के लोग पार्कों मे जाने से भी कतरा रहे हैं।’’

डा. चीमा ने कहा कि निवासी इस बात से भी बेहद परेशान हैं कि किसी भी मंत्री यां वरिष्ठ अधिकारी ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त नही की और न ही हत्या की परिस्थितियों के बारे में पूछा। उन्होने कहा,‘‘ यह स्थिति सरकार की उदासीनता और सरकार एवं प्रशासन में जनता  के घटते विश्वास का साफ उदाहरण है।’’शिरोमणी अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरिष्ठ नेताओं में अर्शदीप सिंह कलेर, बीबी कुलदीप कौर  कंग, स. कंवलजीत सिंह रूबी शामिल थे। उन्होने आश्वासन दिया कि अकाली दल किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ने पर उनकी सहायता के लिए हमेशा तैयार है।

 

Tags: Daljit Singh Cheema , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD