Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्यपाल ने टीबी उन्मूलन के लिए ईमानदार प्रयासों पर दिया बल

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Jan 2026

Last updated on: Jan 20, 2026, 13:54 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला जिला के रामपुर में क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्ष 2024 तक हिमाचल प्रदेश का टीबी मुक्त राज्य बनने का लक्ष्य पूरा न हो पाना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इसके कारणों पर आत्ममंथन करना आवश्यक है और इस वर्ष हिमाचल को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर समन्वित प्रयास करने होंगे।

राज्यपाल ने सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और आम नागरिकों से ‘निःक्षय मित्र’ के रूप में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से हिमाचल प्रदेश वर्ष 2026 तक टीबी मुक्त राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि जिन निःक्षय मित्रों ने टीबी मरीजों को गोद लिया है, वे अपने मरीजों का पूरे छह माह की उपचार अवधि के दौरान निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन सुनिश्चित करना चाहिए।  

राज्यपाल ने बताया कि टीबी की मानक उपचार अवधि छह माह होती है, जो मरीज पूरा इलाज सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं और चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ घोषित होते हैं, उन्हें ‘टीबी चैंपियन’ कहा जाता है। ऐसे मरीजों के इलाज को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से सुनिश्चित किया जाना चाहिए।श्री शुक्ल ने कहा कि उन्होंने स्वयं निरमंड ब्लॉक के 59 टीबी मरीजों को गोद लिया है, जबकि राजभवन के सचिव द्वारा आनी ब्लॉक के छह टीबी मरीजों को गोद लिया गया है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने आनी और निरमंड ब्लॉकों के टीबी मरीजों को पोषण किट भी वितरित कीं।इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के तकनीकी सलाहकार डॉ. निशांत सोनी ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रदेश में टीबी की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।बैठक के दौरान टीबी चैंपियनों ने भी अपने अनुभव साझा किए।इस अवसर पर उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD