Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सदन का समय घटा तो कमजोर होगा लोकतंत्र, पर्याप्त कार्यवाही जरूरी : ओम बिरला

ओम बिरला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 19 Jan 2026

Last updated on: Jan 20, 2026, 12:19 IST

लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा, निष्पक्षता और प्रभावशीलता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। सम्मेलन में देश के 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं तथा 6 विधान परिषदों के पीठासीन अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन का समय घटा तो कमजोर होगा लोकतंत्र, पर्याप्त कार्यवाही जरूरी है।

ओम बिरला ने कहा कि पीठासीन अधिकारी चाहे जिस भी राजनीतिक दल से निर्वाचित होकर आए हों, उनका आचरण दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पूर्णतः न्यायपूर्ण, निष्पक्ष और गरिमामय होना चाहिए तथा ऐसा दिखाई भी देना चाहिए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभकामना संदेश सम्मेलन में उपस्थित सभी पीठासीन अधिकारियों के समक्ष पढ़कर सुनाया।

उन्होंने कहा कि विधायिका जनता की आकांक्षाओं और आवाज को शासन तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। ऐसे में राज्य विधानसभाओं की कार्यवाही का समय लगातार कम होना एक गंभीर विषय है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य विधानमंडलों की कार्यवाही के लिए एक निश्चित और पर्याप्त समय सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, क्योंकि सदन जितना अधिक चलेगा, उतनी ही अधिक सार्थक, गंभीर और परिणामोन्मुख चर्चा संभव होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया के इस युग में जनप्रतिनिधियों के प्रत्येक आचरण पर जनता की सीधी निगाह रहती है। ऐसे में संसदीय शिष्टाचार, अनुशासन और सदन की मर्यादा का पालन पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। तकनीक के इस दौर में सदन की प्रामाणिकता बनाए रखना सभी पीठासीन अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन जैसे मंच लोकतांत्रिक संस्थाओं के बीच सहयोग और समन्वय को सुदृढ़ करते हैं तथा शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन सम्मेलनों के माध्यम से देशभर में नीतियों, नियमों और कल्याणकारी कार्यक्रमों में सामंजस्य स्थापित करने में भी सहायता मिलती है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी की धरती राजनीतिक चेतना की धरती है। यह दुनिया का सबसे बड़ा प्रदेश है। इसकी जितनी आबादी है, वह दुनिया के कई देशों की आबादी से ज्यादा है। इस सम्मेलन में अलग-अलग राज्यों के पीठासीन अधिकारी आए हैं, जिनकी जिम्मेदारी है कि विधानमंडल की गरिमा प्रभावशालीता की हो। हम यहां से नई ऊर्जा लेकर जाएं और हमारे लोकतांत्रिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा और मर्यादा बढ़े।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD