Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल सुरक्षित, ऑटिज्म या एडीएचडी का खतरा नहीं : स्टडी

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 15:06 IST

गर्भावस्था के दौरान इस्तेमाल किए गए पैरासिटामोल से अजन्मे बच्चे में ऑटिज्म, अटेंशन-डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) और बौद्धिक विकलांगता का खतरा नहीं होता है। शनिवार को प्रकाशित एक अध्ययन में ये बात सामने आई है। यह स्टडी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस आम दर्द निवारक दवा के बारे में किए गए दावों को भी खारिज करती है। 

सितंबर में ट्रंप ने एक समारोह के दौरान गर्भवती महिलाओं से अपील की थी कि वो एसिटामिनोफेन (जिसे पैरासिटामोल भी कहा जाता है और यह टायलेनॉल की मुख्य सामग्री है) के बजाय "हिम्मत से काम लेने" की कोशिश करें। पैरासिटामोल, या एसिटामिनोफेन, प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली दर्द निवारक और बुखार कम करने वाली दवा है, जिसे दर्द से राहत और बुखार कम करने के लिए दुनिया भर में पहली पसंद के तौर पर उपलब्ध कराया जाता है। 

इसकी सेफ्टी प्रोफाइल आमतौर पर नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाओं और ओपिओइड्स की तुलना में ज्यादा बेहतर है, जिससे यह प्रसूति देखभाल में पसंदीदा विकल्प बन जाता है। यह गोली डब्ल्यूएचओ की जरूरी दवाओं की लिस्ट में भी शामिल है। 43 स्टडीज पर आधारित और जर्नल द लैंसेट ऑब्स्टेट्रिक्स, गायनेकोलॉजी, एंड विमेंस हेल्थ में पब्लिश हुई सिस्टमैटिक रिव्यू और मेटा-एनालिसिस ने गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल के प्रयोग को सही ठहराया है।

सेंट जॉर्ज यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स, यूके के ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट की संबंधित लेखिका प्रो. अस्मा खलील ने कहा, "इस सुनियोजित समीक्षा और मेटा-एनालिसिस में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि प्रेग्नेंसी के दौरान मां द्वारा पैरासिटामोल के इस्तेमाल से बच्चों में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, एडीएचडी, या बौद्धिक विकलांगता का खतरा बढ़ता है। 

जब विश्लेषण को लंबी फॉलो-अप अध्ययन, भाई-बहनों के तुलनात्मक अध्ययन, और कम पूर्वाग्रह संबंधित अध्ययन से मिलान किया, तब भी ये नतीजे एक जैसे ही रहे।" यूके, इटली और स्वीडन के शोधकर्ताओं ने साफ किया कि पारंपरिक ऑब्जर्वेशनल स्टडीज में पहले बताए गए संबंध पैरासिटामोल के कारण होने वाले प्रभाव के बजाय मां की बीमारी, बुखार, जेनेटिक संवेदनशीलता या पर्यावरणीय कारकों से होने वाली गड़बड़ी को दर्शाते हैं।

उन्होंने कहा, "पैरासिटामोल से बचने से माताओं और भ्रूणों को बिना इलाज वाले दर्द और बुखार से जुड़े जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कि गर्भपात, समय से पहले जन्म, या जन्मजात दोष।" यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी, यूके मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी, और हेल्थ कनाडा जैसी अन्य ग्लोबल रेगुलेटरी एजेंसियां ​​भी पैरासिटामोल की सेफ्टी प्रोफाइल का समर्थन करती हैं।

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD