Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

निविन पॉली की 'बेबी गर्ल' को मिला सीबीएफसी से क्लीन 'यू' सर्टिफिकेट, 23 जनवरी को होगी रिलीज

Tollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 16 Jan 2026

Last updated on: Jan 17, 2026, 13:41 IST

मलयालम अभिनेता निविन पॉली की नई फिल्म 'बेबी गर्ल' जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई थी और अब मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने क्लीन 'यू' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की मंजूरी दे दी है।  इसका मतलब है कि फिल्म सभी उम्र के दर्शक देख सकते हैं।

निविन पॉली ने अपने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी साझा की और लिखा कि फिल्म 23 जनवरी से सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।'बेबी गर्ल' में निविन पॉली संजल मैथ्यू नाम के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म से उनका लुक पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसमें निविन एक बच्चे को गोद में लिए नजर आए, जो फिल्म की कहानी के बारे में उत्सुकता पैदा करता है।

फिल्म में निविन पॉली के अलावा लिजोमोल जोस और संगीत प्रताप भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इनके अलावा अभिमन्यु तिलकन फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।फिल्म के निर्माता लिस्टिन स्टीफन हैं और इसकी कहानी बॉबी और संजय ने लिखी है, जो 'ट्रैफिक' और 'अयालुम नजानुम थम्मिल' जैसी फिल्में बना चुके हैं, जिनमें दर्शकों को भावनात्मक रूप से छू लेने वाली कहानियां देखने को मिली थीं।

तकनीकी रूप से फिल्म भी काफी मजबूत नजर आती है। संगीत क्रिस्टी जॉबी ने दिया है और दमदार स्टंट विक्की ने कोरियोग्राफ किया है।नवीन पॉली की बात करें तो उन्होंने 2010 में विनीत श्रीनिवासन की फिल्म 'मालर्वाड़ी आर्ट्स क्लब' से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई छोटी फिल्मों और कैमियो के तौर पर काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें 2012 की फिल्म 'ठट्टठिन मरायथु' से मिली, जिसमें उन्होंने विनोद की भूमिका निभाई और दर्शकों के दिलों में जगह बना ली।

इसके बाद उन्होंने 'नेरम' से तमिल में भी कदम रखा और फिर '1983', 'ओह्म शांति ओशाना', 'बैंगलोर डेज', 'ओरू वडक्कन सेल्फी', और 'प्रेमम' जैसी हिट फिल्मों में काम किया।2016 में उन्होंने 'एक्शन हीरो बिजू' से प्रोड्यूसर के तौर पर भी कदम रखा और उसके बाद 'जैकबिन्टे स्वर्गराज्यम', 'सखवु', 'नजंडुकालुदे नत्तिल ओरिदावेला' और बड़े बजट की 'कायमकुलम कोचुन्नी' जैसी फिल्मों में काम किया। 'लव एक्शन ड्रामा', 'मुथोन' और 2025 की 'सर्वम माया' जैसी फिल्मों ने उन्हें सफलता दिलाई।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD