Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

ए. रेवंत रेड्डी ने सेना के साउदर्न कमांड मुख्यालय को हैदराबाद स्थानांतरित करने का किया आग्रह

A Revanth Reddy, Anumula Revanth Reddy, Revanth Reddy, Telangana, Chief Minister of Telangana, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 15 Jan 2026

Last updated on: Jan 16, 2026, 12:48 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को भारतीय सेना से उसके साउदर्न कमांड का मुख्यालय पुणे से हैदराबाद स्थानांतरित करने पर विचार करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने यह मांग हैदराबाद स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में आयोजित सिविल–मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस के दौरान रखी। बैठक में मुख्य सचिव रामकृष्ण राव, तेलंगाना एवं आंध्र सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अजय मिश्रा, डीजीपी शिवधर रेड्डी सहित राज्य सरकार और सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, रेवंत रेड्डी ने इस बैठक के दौरान तेलंगाना की ओर से कई मांगें और प्रस्ताव सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखे। बैठक में सेना और तेलंगाना सरकार के बीच भूमि से जुड़े मामलों और अन्य प्रशासनिक समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने साउदर्न कमांड के मुख्यालय को हैदराबाद स्थानांतरित करने पर विचार करने का आग्रह किया। 

साउदर्न कमांड के अंतर्गत महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, लक्षद्वीप, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव शामिल हैं।उन्होंने तेलंगाना में एक सैनिक स्कूल की स्थापना की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में दो से चार सैनिक स्कूल स्वीकृत किए गए हैं, लेकिन पिछले 10 वर्षों में तेलंगाना को एक भी सैनिक स्कूल नहीं मिला है।

मुख्यमंत्री ने सेना के अधिकारियों को आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में तेलंगाना सरकार पूरी तरह सहयोग के लिए हमेशा आगे रहेगी।इसी कड़ी में उन्होंने बताया कि विकाराबाद में लो-फ्रीक्वेंसी नेवी रडार स्टेशन के लिए 3,000 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है।मुख्यमंत्री ने सेना और तेलंगाना सरकार के बीच समन्वय और लंबित मुद्दों के समाधान के लिए विशेष अधिकारियों की नियुक्ति का भी अनुरोध किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरंतर संवाद के जरिए ही समस्याओं का समाधान संभव है।

 

Tags: A Revanth Reddy , Anumula Revanth Reddy , Revanth Reddy , Telangana , Chief Minister of Telangana , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD