Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रेखा गुप्ता ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दौरा किया

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Military, National Cadet Corps, NCC, Republic Day Camp, RDC, NCC Republic Day Camp 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 18:13 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने 15 जनवरी, 2026 को दिल्ली कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) का दौरा किया। कैडेटों के अनुशासन और प्रस्तुति से प्रभावित होकर उन्होंने उनके आचरण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समन्वित परेड, बैंड प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्र की धड़कन को दर्शाती हैं।

मुख्यमंत्री ने साहसी और जिम्मेदार युवाओं के निर्माण के साथ-साथ उनमें राष्ट्रवाद, एकता और संवैधानिक प्रतिबद्धता के आजीवन मूल्यों को विकसित करने में एनसीसी द्वारा निभाई गई भूमिका की प्रशंसा की। एनसीसी के समग्र प्रशिक्षण ढांचे पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ शिविर और ‘विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर’ जैसी राष्ट्रीय एकीकरण पहलों के महत्व पर चर्चा की।

अपने समापन संबोधन में श्रीमती गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इस विजन पर भरोसा जताया किया कि 'आज के कैडेट कल के नेता हैं', जो भारत की एकता, अखंडता और गरिमा के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए विभिन्न भूमिकाओं में राष्ट्र की सेवा करेंगे। युवाओं से कर्तव्य की दृढ़ भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए उन्होंने उन्हें याद दिलाया कि स्वतंत्रता जिम्मेदारी के साथ आती है और एक विकसित भारत का निर्माण एक साझा मिशन है। 

उन्होंने राष्ट्र के गौरव और भारत माता की सेवा की भावना को बनाए रखने के आह्वान के साथ अपनी बात समाप्त की। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने एनसीसी कैडेटों द्वारा प्रस्तुत 'गार्ड ऑफ ऑनर' का निरीक्षण किया। इसके पश्‍चात केरल के थोडुपुझा स्थित न्यूमैन कॉलेज के कैडेटों द्वारा एक शानदार बैंड प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। 

बाद में उन्होंने 'फ्लैग एरिया' का दौरा किया, जहां सामाजिक विषयों और राष्ट्रीय प्रगति को प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद, उन्होंने 'हॉल ऑफ फेम' का दौरा किया और उन्‍हें एनसीसी के इतिहास और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई, जिसके बाद कैडेटों द्वारा एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Military , National Cadet Corps , NCC , Republic Day Camp , RDC , NCC Republic Day Camp 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD