Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उद्धव ठाकरे कर रहे मुस्लिम तुष्टिकरण, बालासाहब ने जिंदगी भर किया था विरोध : देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 11:57 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे हिंदुत्व छोड़ चुके हैं और वे वही कर रहे हैं, जिसका बालासाहेब ने जिंदगी भर विरोध किया था। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आईएएनएस से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि 25 साल तक मुंबई में सत्ता में रहने के बाद उनके पास गिनाने के लिए कोई काम नहीं है। 

मैंने उनका एक काम गिनाने के लिए एक हजार रुपए का इनाम रखा था, लेकिन कोई नहीं आया। मैंने राशि सात हजार तक बढ़ा दी, लेकिन उनका काम गिनाने वाला कोई नहीं मिला। उन्होंने राज-उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों भाइयों के लिए पार्टियों की जमीन बचाना मुश्किल हो गया है। ये दोनों पार्टियां जमीन खो रही हैं।

जमीन को तलाशने के लिए उन्हें लगा कि साथ आना जरूरी है। उन्हें लगता था कि दोनों साथ में आएंगे तो पूरा मराठी वोट उन्हें ही मिलेगा। उन्हें यह पता ही नहीं था कि मराठी वोटर संकुचित भावना वाला नहीं होता है। वह व्यापक विचार करने वाला होता है। उन्होंने कहा कि दो चुनाव हमने उनके खिलाफ लड़े और मुंबई में सबसे बड़ी पार्टी हम रहे। 

मराठी वोटरों ने हमें समर्थन दिया, हमारा स्थिर वोट है, लेकिन उन दोनों का मानना था कि साथ में आने से उनकी खोई हुई जमीन वापस उन्हें मिल जाएगी, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। वे बार-बार कहते हैं कि मराठीजनों के अस्तित्व की लड़ाई है। मैं कहता हूं कि मराठीजनों के अस्तित्व को कुछ नहीं हो सकता है। यह दोनों भाइयों के अस्तित्व की लड़ाई है।

उन्होंने राज ठाकरे को लेकर कहा कि वह सबसे बड़े ‘लूजर’ बनने वाले हैं। गठबंधन में राज ठाकरे का फायदा उद्धव ठाकरे को मिलेगा, लेकिन उद्धव का फायदा राज ठाकरे को नहीं मिलने वाला है।महाराष्ट्र के सीएम ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उद्धव की रैली में पाकिस्तान के झंडे लहराए जाते हैं। 

बॉम्बे बम विस्फोट के आरोपी शामिल होकर वोट मांगते हैं। छत्रपति संभाजीनगर में रशीद मामू को वो टिकट देते हैं। अब उनके लोग मस्जिदों में जाकर कह रहे हैं कि उद्धव ठाकरे जीतकर आते हैं तो मस्जिदों के लाउडस्पीकर को फिर लगवा देंगे। ये सारी बातें क्या इशारा करती हैं?उन्होंने कहा कि हम हिंदुत्ववादी हैं, लेकिन हमारा हिंदुत्व संकुचित नहीं है। 

हमने हमेशा कहा है कि जो भारत की संस्कृति को अपनी संस्कृति मानता है और जो प्राचीन भारत की परंपरा को मानता है, चाहे उसकी पूजा पद्धति कोई भी हो, हम उसे हिंदू मानते हैं, लेकिन जिस तरह से उद्धव ठाकरे ने मुस्लिम तुष्टिकरण शुरू किया है, ये हमें मंजूर नहीं है। बाला साहेब ठाकरे ने जिसकी सबसे अधिक खिलाफत की, अब वे वही करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया है।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD