Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पुण्यतिथि विशेष : नींद में चलता था यह शायर, रात भर कुएं के पास बैठी रहती थी मां

Special Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Jan 2026

Last updated on: Jan 14, 2026, 16:44 IST

शायरी की दुनिया में मुनव्वर राणा की आवाज आज भी सबसे मकबूल और दिलकश मानी जाती है। उनकी शायरी के न जाने कितने प्रशंसक हैं। उन्होंने कई गहरी और भावुक रचनाएं दीं, लेकिन सबसे ज्यादा मशहूर शायरी 'मां' पर है। उनकी शायरी में मां के प्यार, बलिदान और ममता को सरल और मार्मिक शब्दों में बयां किया कि सुनने वाले की आंखें भर आती हैं। 

मुनव्वर राणा की पुण्यतिथि 14 जनवरी को है। उनकी शायरी में मां का जिक्र इतना गहरा और भावुक है कि सुनने वाला उसी में मग्न हो जाता है। मुनव्वर राणा ने एक इंटरव्यू में अपनी बचपन की यादें साझा करते हुए बताया था कि बचपन में उन्हें नींद में चलने की आदत थी। डर था कि कहीं वह कुएं में न गिर जाएं। इसलिए उनकी मां रातभर कुएं के पास बैठी रहती थीं। 

वह रोते हुए कुएं से कहती थीं, “मेरे बेटे को मत डुबोना, यह मेरा इकलौता बेटा है।” इस घटना ने मुनव्वर के दिल में मां के लिए खास जगह बना दी। यही नहीं, जब वह अपने दोस्तों के घर जाते तो उनकी मां भी वैसी ही स्नेह और ममता में दिखती थीं। उनकी शायरी में मां के लिए प्यार और स्नेह बार-बार झलकता है। एक शेर में वह कहते हैं, "लबों पर उसके कभी बददुआ नहीं होती, बस एक मां है जो कभी खफा नहीं होती। 

इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है, मां बहुत गुस्से में होती है तो रो देती है।" मुनव्वर राणा ने अपनी शायरी के जरिए मां के प्यार, त्याग और ममता को बहुत गहराई से बयां किया। लेकिन इसी दौरान वह कुछ तीखी और विवादास्पद टिप्पणियां करने लगे, जिसकी वजह से विवादों में पड़ गए। किसान आंदोलन के समय उनके सोशल मीडिया पोस्ट, राम मंदिर को लेकर उठाए गए सवाल और फ्रांस में स्कूल टीचर की हत्या जैसी घटना को जायज ठहराने वाली बातें प्रमुख कारण बनीं। 

इन वजहों से वह लगातार सुर्खियों में बने रहे। राणा की शायरी सरल शब्दों में गहरी बात कहती है। वह मां को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत मानते थे। उनका एक और मशहूर शेर है “मां के कदमों में जन्नत है, ये बात हर कोई जानता है।” उनकी शायरी सिर्फ जननी तक सीमित नहीं थी। वह वतन को भी मां की तरह मानते थे। विवादों के दौर में उन्होंने कहा था “सिरफिरे लोग, हमें दुश्मन-ए जां कहते हैं, हम तो इस मुल्क की मिट्टी को मां कहते हैं।"

विवादों के बीच असहिष्णुता बढ़ने का आरोप लगाते हुए उन्होंने साल 2015 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी वापस कर दिया था। मुनव्वर राणा की शायरी में मां का दर्द, मां की दुआ, मां का बलिदान और मां का प्यार हर लफ्ज में महसूस होता है। उन्होंने मां को इतनी ऊंचाई दी कि लोग उनकी सुनकर कहते हैं, "मां जैसा कोई नहीं।" मुनव्वर राणा की शायरी का खास अंदाज यह था कि वह जिंदगी के साधारण पलों को बहुत गहरे तरीके से बयां करते थे। 

वह कहते थे कि मां की दुआ से ही इंसान की किस्मत बदलती है। उनकी शायरी में मां का जिक्र सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि एक एहसास है। अपने आखिरी दिनों में मुनव्वर राणा कई विवादों में घिरे रहे। किसान आंदोलन, राम मंदिर और अन्य मुद्दों पर उनकी टिप्पणियों ने सुर्खियां बटोरीं। 14 जनवरी 2024 को उनका निधन हो गया।

 

Tags: Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD