Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

जनरल अनिल चौहान ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में भाग ले रहें युवा कैडेट को प्रेरित किया

सीडीएस का कैडेट को संबोधन- “आप विकसित भारत के भावी नेता हैं”

Military, Indian Army, General Anil Chauhan, Chief of Defence Staff, National Cadet Corps, NCC, Republic Day Camp, RDC, NCC Republic Day Camp 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jan 2026

Last updated on: Jan 14, 2026, 14:40 IST

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 13 जनवरी, 2026 को दिल्ली कैंट में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) का दौरा किया। एनसीसी कैडेट और अधिकारियों को संबोधित करते हुए, सीडीएस ने लगातार चौथी बार आरडीसी शिविर में शामिल होने पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कैडेट के उच्च मानकों और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक साल उनमें ऊर्जा और देशभक्ति की भावना फिर से जागृत होती है। 

युवाओं के लिए दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा, “सही मार्ग चुनने पर आप सही मंजिल तक पहुंचते हैं; आज सही मार्ग चुनना महत्वपूर्ण है।” अपने स्वयं के करियर की कहानी साझा करते हुए, सीडीएस ने कैडेट को सशस्त्र बलों में करियर बनाने और 2047 तक समृद्ध, सशक्त और सुरक्षित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। 

उन्होंने कैडेट से कहा, “आप विकसित भारत के भावी नेता हैं।” उन्होंने जनवरी के महत्व पर बल देते हुए इसे एक महत्वपूर्ण महीना बताया, इसमें स्वामी विवेकानंद जयंती मनाने वाला 12 जनवरी का राष्ट्रीय युवा दिवस, 14 जनवरी का वयोवृद्ध दिवस, 15 जनवरी का सेना दिवस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने वाला 23 जनवरी का पराक्रम दिवस, संविधान को अंगीकृत किए जाने की याद में 26 जनवरी का गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी का शहीद दिवस जैसे प्रमुख आयोजन शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि ये अवसर भारत की स्वतंत्रता, गणतंत्रवादी मूल्यों और राष्ट्रवाद की सच्ची भावना का जश्न मनाते हैं। सीडीएस ने सेना, नौसेना और वायु सेना के कैडेट द्वारा प्रस्तुत 'गार्ड ऑफ ऑनर' की शानदार प्रस्तुति और उत्तराखंड के घोराखाल स्थित सैनिक स्कूल के कैडेट द्वारा प्रस्तुत मधुर बैंड प्रदर्शन की सराहना की। युवा कैडेट के जोश और उत्साह से प्रभावित होकर उन्होंने उन्हें जीवंत और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए और 'फ्लैग एरिया' के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने के उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

उन्होंने एयरो और नेवल मॉडल ब्रीफिंग, ड्रोन डिस्प्ले में भाग लेने वाले कैडेटों की सराहना की और बताया कि यह किस प्रकार उनके अनुशासन और तकनीकी कौशल को प्रदर्शित करता है। अपने संबोधन का समापन करते हुए जनरल चौहान ने कैडेट से कहा कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्‍त करने की दिशा में काम करने के लिए कल का इंतजार न करें और जीवन में सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण बनाए रखें।

 

Tags: Military , Indian Army , General Anil Chauhan , Chief of Defence Staff , National Cadet Corps , NCC , Republic Day Camp , RDC , NCC Republic Day Camp 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD