Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

श्रद्धा और सेवा भाव के जनसेवा संकल्प के साथ काम कर रही है पंजाब सरकार: डॉ. रवजोत सिंह

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 13:13 IST

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे बड़ी ताकत होता है और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे इस विश्वास को ईमानदारी, सेवा और समर्पण के साथ निभाएं। उन्होंने यह बात हरदोखानपुर ज़ोन से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य बीबी रणजीत कौर द्वारा अपनी जीत की खुशी और परमात्मा के शुकराने स्वरूप गांव गगनौली में आयोजित श्री सुखमनी साहिब के पवित्र पाठ के अवसर पर कही।

डॉ. रवजोत सिंह विशेष रूप से इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए और बीबी रणजीत कौर को जिला परिषद सदस्य चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि वे बीबी रणजीत कौर को सदैव चढ़दी कला में रखें तथा क्षेत्र की सेवा करने के लिए उन्हें और अधिक शक्ति, विवेक और समर्पण प्रदान करें। 

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सकारात्मक सोच और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। कैबिनेट मंत्री ने विश्वास जताया कि बीबी रणजीत कौर अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हुए क्षेत्र के विकास और लोगों की भलाई के लिए निरंतर कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर सरपंच परविंदर सिंह सज्जण, वरिष्ठ नेता रजवंत कौर (डगाणा खुर्द), मनजीत सिंह जंडा, तरसेम सिंह मंडियाला, आशा रानी, अमरजीत सिंह, सरपंच विधी चंद, जुगराज सिंह और कुलवंत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD