Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'आप' और भाजपा को हमारे गुरुओं के बारे में अपमानजनक बात नहीं करनी चाहिए : परगट सिंह

Pargat Singh, Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 12:31 IST

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के सिख गुरुओं से जुड़े वीडियो पर सियासत तेज है। जालंधर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिस पर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। परगट सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "पंजाब में ड्रामेबाजों की पार्टी है। 

ये मामला दिल्ली विधानसभा का है। वीडियो को आगे फॉरेंसिक लैब के लिए भेज दिया गया है। वीडियो में या तो आम आदमी पार्टी की आतिशी ने बोला है या फिर भाजपा ने, हमारा इसमें कोई रोल नहीं है। मेरा कहना है कि हमारे गुरुओं के प्रति ऐसी भाषा बोलनी बंद करें, चाहे वह भाजपा हो या फिर आम आदमी पार्टी।" कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने आरोप लगाया, "जो कंटेंट तैयार करते हैं, उन्होंने ही इसे सिर्फ भड़काने के लिए तैयार किया है। 

अकाल तख्त साहेब के जत्थेदार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को बुलाया है। वे सिर्फ इधर-उधर की बातें करते हैं। विधानसभा दिल्ली ने भाजपा को समन किया है। मेरा ख्याल है कि वहां पर जाकर इसका जवाब देंगे।" उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि आतिशी ने गुरुओं का अपमान नहीं किया है। 

वीडियो एडिट करके आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिसको लेकर भाजपा पर कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस विधायक ने कहा, "अगर ऐसा है, तो भाजपा पर कार्रवाई होनी चाहिए। सिरसा ने सबसे पहले यह एफआईआर शेयर की थी, उनके ऊपर तो कहीं भी एफआईआर दर्ज नहीं है। जब हम कहते हैं कि आम आदमी पार्टी भाजपा की 'बी' टीम है, तो सभी हंसने लग जाते हैं। 

एफआईआर और एप्लीकेशन कंप्लेंट वहीं से ड्राफ्ट होकर आती है।"पंजाब के लोगों को उन्होंने ऐसा समझ लिया है कि उनके पास कोई दिमाग नहीं है, जिससे कि पूरे पंजाबियों को कम दर्शाया जा सके।"शिकायतकर्ता इकबाल सिंह को लेकर उन्होंने कहा, "लोगों को दिल्ली से फोन आता है, दबाव डाला जाता है। सीधी सी बात है कि यहां पर कुछ नहीं होता, सब कुछ दिल्ली से तय होता है।"

 

Tags: Pargat Singh , Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD