Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

व्यायाम करें, स्वस्थ रहें और जंक फूड का सीमित उपयोग करें : मोहन यादव

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 11:27 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित सूर्य नमस्कार में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर रोज व्यायाम करना चाहिए और जंक फूड का सीमित उपयोग करना चाहिए। राजधानी भोपाल में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने कहा कि जंक फूड का अधिक सेवन शरीर को विकृति की ओर ले जाता है, इसलिए इसका सीमित उपयोग होना चाहिए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सूर्य नमस्कार सूर्य नारायण से जुड़ा हुआ है, जिससे सृष्टि में ऊर्जा और जीवन का संचार होता है। भारतीय परंपरा में प्रत्येक पर्व, त्योहार और शुभ कार्य की शुरुआत दीप प्रज्वलन के माध्यम से की जाती है। दीप प्रज्वलन सूर्यारायण देवता का प्रतीक है, जिससे जीवन की सार्थकता सिद्ध होती है। सूर्य के माध्यम से प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में पौधों और मानव जीवन दोनों में ऊर्जा का संचार होता है। 

योग का मानव जीवन में कितना महत्व है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन को उत्कृष्टता की ओर ले जाने का समग्र मार्ग है। योग के लिए पर्याप्त समय न हो, तो 12 सूर्य नमस्कार के माध्यम से अधिकांश योग क्रियाओं का अभ्यास संभव है।उन्होंने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए स्वयं को तैयार करना आवश्यक है। हमारी संस्कृति और विरासत को सहेजना हम सभी का दायित्व है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बच्चों में केवल पाठ्यक्रम ही नहीं, बल्कि पाठ्यक्रम से बाहर पढ़ने की आदत विकसित करनी चाहिए। स्वाध्याय मानसिक सुख, शांति और आंतरिक संतुलन का प्रमुख साधन है।उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहते हुए पेड़ लगाना और जल संरक्षण करना आवश्यक है। प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे का व्यायाम और किसी एक खेल को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। 

वहीं महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करना सामाजिक जिम्मेदारी है। व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ चरित्र निर्माण भी आवश्यक है। अपनी भावनाओं को परिवार और मित्रों के साथ साझा करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। जीवन में हताशा नहीं, बल्कि आशा का भाव बनाए रखना चाहिए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों के साथ किया जाना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के विचार युवा शक्ति को राष्ट्रभक्ति और मानवता से जोड़ते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत अपनी सनातन संस्कृति के साथ विश्व में आगे बढ़ रहा है। हिंदुत्व राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान है और इस पर गर्व किया जाना चाहिए।

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD