Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संगीत और सिनेमा के दिग्गज आनंद शंकर और दिलीप कुमार ने अपनी कला से दुनिया भर में किया राज

Bollywood, Dilip Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 13:28 IST

भारतीय कला और संस्कृति ने हमेशा ही दुनिया में अपनी अनूठी पहचान बनाई है। संगीत और सिनेमा के क्षेत्र में कई ऐसे कलाकार हुए हैं, जिन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ऐसे ही दो मशहूर कलाकार थे आनंद शंकर और दिलीप कुमार। 

दोनों ने अपने-अपने क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया, उसकी चमक दुनिया भर में दिखाई दी। आनंद शंकर का जन्म 11 दिसंबर 1942 को उत्तर प्रदेश के अल्मोड़ा में हुआ था। उनके माता-पिता, उदय शंकर और अमला शंकर, दोनों ही प्रसिद्ध नर्तक थे, और उनके चाचा पंडित रवि शंकर जाने-माने सितार वादक थे। 

बचपन से ही आनंद का जीवन कला और संगीत के बीच गुजरा। उन्होंने सितार की शिक्षा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के लालमणि मिश्र से ली। 1960 के दशक में आनंद शंकर अमेरिका चले गए, और लॉस एंजेलिस में उन्होंने कई पॉप और रॉक कलाकारों के साथ काम किया। 

उनके संगीत में भारतीय शास्त्रीय और पश्चिमी रॉक का अनूठा मिश्रण देखने को मिला। 1970 में उनका पहला एल्बम 'अनंदा शंकर' आया, जिसमें उन्होंने लोकप्रिय पश्चिमी गानों को सितार के साथ प्रस्तुत किया। इसके बाद 1975 में उन्होंने 'अनंदा शंकर एंड हिज म्यूजिक' जारी किया, जो जैज-फंक और भारतीय शास्त्रीय संगीत का बेहतरीन संगम था। 

उनके संगीत ने न सिर्फ भारत में बल्कि लंदन और लॉस एंजेलिस जैसे शहरों में भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, दिलीप कुमार की बात करें, तो उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। उनका असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था। उन्हें भारतीय सिनेमा का 'ट्रैजेडी किंग' कहा जाता है।

उन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई। 1940 के दशक में अपने करियर की शुरुआत करने वाले दिलीप कुमार ने बॉलीवुड के सुनहरे दौर में कई यादगार और क्लासिक फिल्में दीं। 'जवानी', 'देवदास', 'मुगल-ए-आजम', 'गंगा-जमुना', 'क्रांति' और 'कोहिनूर' जैसी फिल्मों से दर्शकों को दीवाना बना दिया। 

इन फिल्मों ने न केवल भारतीय सिनेमा को नया मुकाम दिया, बल्कि उनकी अदाकारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया। दिलीप कुमार की फिल्मों को यूरोप, अमेरिका और एशिया के कई देशों में प्रदर्शित किया गया, और विदेशों के सिनेमाघरों में भी उनके प्रदर्शन को काफी सराहना मिली। 

उन्होंने भारतीय फिल्मों के माध्यम से अपने देश की संस्कृति, भावनाओं और कहानियों को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया, जिससे भारतीय सिनेमा का नाम ग्लोबल मंच पर चमका। उनकी कला और योगदान को पहचानते हुए भारत सरकार ने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया। 

उन्होंने आठ बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते और 1994 में उन्हें सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

आनंद शंकर का निधन 56 साल की उम्र में 26 मार्च 1999 को कोलकाता में हुआ। वहीं दिलीप कुमार का निधन 98 साल की उम्र में 7 जुलाई 2021 को हुआ। दोनों ने अपने जीवन में कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

 

Tags: Bollywood , Dilip Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD