Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

धारकंडी क्षेत्र का समुचित और समग्र विकास उनकी प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया

रिडकमार पंचायत में 14 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शाहपुर , 10 Jan 2026

Last updated on: Jan 11, 2026, 12:17 IST

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज धारकंडी क्षेत्र की रिडकमार पंचायत में 4 लाख रुपए की लागत से बने स्टेज शेड, 5 लाख रुपए से निर्मित कॉमन सर्विस सेंटर तथा 5 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया।इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धारकंडी क्षेत्र में शीघ्र ही कांग्रेस कार्यालय खोला जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कहीं भटकना न पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे लोगों को घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित बच्चों के लिए ‘सुख आश्रय योजना’ आरंभ की गई है तथा संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं फील्ड में जाकर पात्र बच्चों की पहचान करें, ताकि कोई भी योग्य बच्चा इस योजना से वंचित न रह जाए।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि खबरू वाटरफॉल, करेरी और चंद्रेला क्षेत्र पर्यटन की अपार संभावनाएं रखते हैं। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इन क्षेत्रों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है और करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में रिडकमार पंचायत में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के माध्यम से 20 लाख रुपए के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि लाखों रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त मनरेगा के तहत भी विभिन्न विकास कार्य क्रियान्वित किए जा रहे हैं।

वार्ड नंबर-2 लोहारकी में 2.50 लाख रुपए की लागत से पुलिया का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।उन्होंने दोहराया कि धारकंडी क्षेत्र का समुचित और समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर धारकंडी क्षेत्र की निवासी पल्लवी ने उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का विशेष धन्यवाद करते हुए बताया कि उनकी एक फोन कॉल पर वे चमियाना अस्पताल पहुंचे और उनके दादा सफरी राम, जिनका पेसमेकर लगाया जाना था, की समय पर सहायता सुनिश्चित की।

कार्यक्रम के दौरान एमरीकेयर संस्था के सहयोग से बरसात से प्रभावित 36 लोगों को राहत किटें भी वितरित की गईं।रिडकमार पंचायत की प्रधान चंचला देवी ने मुख्यातिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर एडीसी विनय कुमार, कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान, बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर, उपप्रधान जगन्नाथ, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य राजिंदर व अक्षय, पूर्व प्रधान निर्मल, शशि शर्मा, विभिन्न पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD