Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपये रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Kapurthala Police, Kapurthala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कपूरथला , 09 Jan 2026

Last updated on: Jan 09, 2026, 18:55 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जिला कपूरथला के थाना सिटी फगवाड़ा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह को शिकायतकर्ता के माता-पिता को जमानत दिलाने में मदद करने के बदले 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव ईसरवाल, जिला जालंधर के निवासी द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता के माता-पिता के खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा में मामला दर्ज किया गया था और आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता को उसके माता-पिता की जांच में शामिल होने के संबंध में अदालती कॉम्प्लेक्स फगवाड़ा बुलाया था। इस मुलाकात के दौरान आरोपी ने रिश्वत की मांग की और शिकायतकर्ता को धमकाया कि अगर भुगतान नहीं किया गया तो उसके माता-पिता को जेल भेज दिया जाएगा। 

इस दबाव में शिकायतकर्ता ने मौके पर ही आरोपी को 2,000 रुपये रिश्वत के तौर पर दे दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने माता-पिता के साथ पुलिस थाना सिटी फगवाड़ा गया, जहां उसके माता-पिता की आगे की तफ्तीश की गई। उक्त आरोपी सहायक सब-इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता के माता-पिता को जमानत दिलाने में मदद करने के लिए 10,000 रुपये की और रिश्वत की मांग की। 

जब शिकायतकर्ता ने पूरी रकम देने में असमर्थता जताई तो आरोपी अधिकारी ने और 2,000 रुपये रिश्वत के तौर पर ले लिए और बाकी रकम बाद में अदा करने को कहा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता को दोबारा रावलपिंडी पुलिस स्टेशन के पास बुलाया और 2,000 रुपये रिश्वत ले ली तथा उसे बाकी रकम देने की हिदायत दी। 

शिकायतकर्ता के माता-पिता को नियमित जमानत मिलने के बाद भी आरोपी रिश्वत की बकाया रकम की मांग करता रहा। इस तरह आरोपी ने शिकायतकर्ता से तीन किस्तों में 6000 रुपये रिश्वत के तौर पर ले चुका था। प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। 

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Kapurthala Police , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD