Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

टॉमी गन, सिगार और स्टाइल : यश ने 'टॉक्सिक' के टीजर में सिग्नेचर अवतार से मचाया धमाल

Yash, Sandalwood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Toxic, Toxic Teaser
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 08, 2026, 17:48 IST

साउथ एक्टर यश अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म की घोषणा से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और पिछले कुछ दिनों में फिल्म के पोस्टर्स ने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया था। इस बीच अभिनेता ने गुरुवार को 40वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया है। 

टीजर में यश अपने किरदार 'राया' के रूप में नजर आ रहे हैं। यह टीजर पूरी तरह से एक्शन और इंटेंस ड्रामा से भरा हुआ है। शुरुआत एक कब्रिस्तान के दृश्य से होती है, जहां कई लोग मौजूद हैं। उसी बीच यश की धमाकेदार एंट्री होती है और वह पूरी जगह को तहस-नहस कर देते हैं। इस दौरान उनका स्टाइलिश अंदाज, हाथ में बंदूक और मुंह में सिगार लिए हुए उनका दमदार लुक, दर्शकों को काफी पसंद आता है।

टीजर को देखकर फिल्म को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कहानी यश के किरदार 'राया' के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें पांच प्रमुख महिला पात्र भी हैं। कियारा आडवाणी ने नादिया का किरदार निभाया है, हुमा कुरैशी एलिजाबेथ के रोल में हैं, नयनतारा गंगा के किरदार में दिखेंगी, तारा सुतारिया रेबेका की भूमिका में हैं और रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म के मेकर्स ने सबसे पहले इन महिला किरदारों की झलक पेश की थी। 'टॉक्सिक' की टीम में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान नेशनल अवार्ड विजेता गीतू मोहनदास ने संभाली है। वहीं हाई-ऑक्टेन एक्शन हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी, जिन्हें सीरीज 'जॉन विक' के लिए जाना जाता है, ने नेशनल अवार्ड विजेता जोड़ी अंबरिव और केचा खाम्फाकडी के साथ कोरियोग्राफ किया है। 

इस तरह फिल्म में एक्शन, स्टाइल और वर्ल्ड-क्लास विजुअल्स का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म को एक साथ कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है। हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम जैसी भाषाओं में डबिंग भी की जाएगी। 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज भी निर्धारित है। दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से दर्शकों को एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

 

Tags: Yash , Sandalwood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Toxic , Toxic Teaser

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD